Breaking
23 Nov 2026, Mon

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने शॉल और श्रीफल भेंट किया।

ये भी पढ़ें :  ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2027 की तैयारी तेज, 8 देशों के निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता देंगे CM

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और अनादिकल्पेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :  MP Weather Alert: भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम में आज बारिश, अगले 4 दिन रहेंगे भीगे-भीगे

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *