Breaking
24 Nov 2026, Tue

IND vs PAK U19 Final: भारत को तीसरी सफलता, क्या 350 से पहले थमेगा पाकिस्तान? क्रीज पर मिन्हास

दुबई 
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शतक जड़ा। यह सेंचुरी उनकी 71 गेंदों में आई। समीर मिन्हास का यह इस अंडर-19 एशिया कप में उनका दूसरा शतक है।भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत पर लगाम हेनिल पटेल ने चौथे ओवर में हमजा जहूर (18) को आउट करके लगाई। इसके बाद समीर मिन्हास और उस्मान खान ने 92 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप को खिलन पटेल ने तोड़ा। समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर है।
 
खिलान पटेल ने अहमद हुसैन को 56 के निजी स्कोर पर आउट पाकिस्तान को तीसरा झटका दे दिया है। हालांकि समीर मिन्हास का तूफान जारी है। वह 150 रन के करीब हैं। 32 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन हो गया है। अहमद हुसैन और समीर मिन्हास के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। समीर अब 124 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 150 का है।

ये भी पढ़ें :  वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया की नई सनसनी, योगराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की क्षमता पर सवाल उठाए

समीर मिन्हास का शतक! पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ फाइनल में 71 गेंदों में शतक जड़ा। यह शतक उन्हें लंबे समय तक याद रहने वाला है। वह अभी तक 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगा चुके हैं। 29 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन है। मिन्हास और हुसैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो गई है। 27 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन है। पाकिस्तान का प्रोजेक्टेड स्कोर 324 का दिखा रहा है।

ये भी पढ़ें :  दीप्ति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी: हैंडशेक विवाद पर खुलकर बोलीं, महिला टीम भी सूर्या ब्रिगेड की राह पर?

समीर मिन्हास ने शतक की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। वह 58 गेंदों पर 86 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वह भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से डोमिनेट कर रहे हैं। खिलन पटेल ने 17वें ओवर में उस्मान खान को आउट कर अपनी गलती को सुधारा, भारत को दूसरी विकेट मिल गई है, मगर समीर मिन्हास का खतरा अभी भी क्रीज पर मौजूद है। खिलन पटेल ने छोड़ा उस्मान खान का कैच! 15वें ओवर में खिलन ने अपनी ही गेंद पर कैच छोड़ पाकिस्तान के बल्लेबाज को जीवनदान दिया है। यह कहीं भारत पर भारी ना पड़ जाए। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 111/1

ये भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में रावण के साथ जलना था 30 फुट का कॉकरोच, पुलिस की बातचीत के बाद बदला नाम

समीर मिन्हास की तूफानी फिफ्टी के दम पर पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। समीर मिन्हास 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उस्मान खान 32 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत को जल्द दूसरा विकेट चटकाना होगा, नहीं तो यह जोड़ी मैच को भारत की गिरफ्त से दूर ले जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *