Breaking
25 Nov 2026, Wed

IPL पर बांग्लादेश की रोक! T20 के लिए भारत आने से पहले ही दिखा रहा सख्ती भरा रुख

ढाका
बांग्लादेश ने भारतीय खेलों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को बयान जारी किया गया कि बांग्लादेश में IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग समेत कई स्पोर्ट्स इवेंट्स का प्रसारण नहीं किया जाएगा। खास बात है कि यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आने से इनकार किया है।

ताजा आदेश के अनुसार, अधिकारियों ने IPL से जुड़े सभी ब्रॉडकास्ट, प्रमोशन, इवेंट कवरेज को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फैसला 'जनहित' में लिया गया है। इससे पहले KKR यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाद मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का फैसला लिया गया था।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी ने IPL टीमों को दिया झटका, बिगड़ चुका है पूरा गेम प्लान

बांग्लादेश में जारी अल्पसंख्यकों पर हमलों के चलते रहमान को टीम में रखने का भारत में काफी विरोध हो रहा था। बांग्लादेश के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले को BCCI यानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक निर्देश के तौर पर दिया गया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि इस संबंध में कोई 'लॉजिकल' वजह नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें :  लगातार 4 हार के बाद भड़की पंजाब किंग्स, फेक नैरेटिव पर प्रीति जिंटा का तीखा जवाब

मैच भारत से बाहर कराने की मांग
BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया। खास बात है कि इसके लिए सुरक्षा चिंताओं और सरकार की सलाह का हवाला दिया गया है।

रहमान को आईपीएल से अचानक बाहर किए जाने के बाद बीसीबी ने शनिवार रात को एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इसके एक दिन बाद घोषणा की कि निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय टीम सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी।

ये भी पढ़ें :  शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, कैच छूटने पर गुस्से में गेंद पटकी; मिला डिमेरिट पॉइंट

मीडिया ने एक बयान में कहा, 'बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद भारत में खेले जाने वाले मैचों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी से संबंधित मौजूदा परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।'

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *