Breaking
26 Nov 2026, Thu

इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, पाताल लोक 2 में जयदीप अहलावत संग किया था अभिनय

मुंबई
इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। नेपाल न्यूज के मुताबिक एक्टर-सिंगर को आज सुबह उनके दिल्ली वाले घर में हार्ट अटैक हुआ और उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रशांत की डेथ की खबर फिल्म प्रोड्यूसर राजेश घटानी ने कन्फर्म की है। प्रशांत, सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी कर रहे थे। उन्हें जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 में विलेन बने देखा गया था। ऐसी भी खबरें हैं कि एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  10 जुलाई 2026 को बनेगा व्यतिपात योग, इन 5 राशियों पर रह सकता है असर

नहीं रहे प्रशांत तमांग
रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत की उम्र 45 साल थी,आज सुबह दिल्ली वाले घर पर उन्हें हार्ट अटैक आया। तबीयत बिगड़ने पर एक्टर को द्वारका के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एक्टर अरुणाचल प्रदेश में परफॉरमेंस के बाद लौटे थे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी। प्रशांत अपनी पत्नी और बेटी के बेहद करीब थे।

ये भी पढ़ें :  विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का टाइटल ट्रैक रिलीज़

फिल्मों में गाए गाने
प्रशांत नेपाल के रहने वाले थे लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए कई पॉपुलर गाने गाए। फिल्म गोरखा पलटन में एक्टर का गाना है। इसके अलावा प्रशांत एक्टिंग भी करते थे। पिछले साल उन्हें जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक सीजन 2 में डेनियल लेचो देखा गया था। हालांकि, उनके ज्यादा सीन नहीं थे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे थे। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें :  TECNO का कमाल: दुनिया का सबसे पतला ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च, 9.94 इंच की डिस्प्ले से लैस

इंडियन आइडल से बनाई पहचान
इंडियन आइडल में रहने के दौरान प्रशांत की सादगी भरी आवाज ने लोगों को प्रभावित किया था। शो जीतने के बाद सिंगर ने कई म्यूजिक एल्बम में काम किया। कई गीत नेपाली और बंगाली में भी गाए। नेपाली फिल्मों में भी काम किया और फिर अचानक इंडस्ट्री से गायब होते गए। पाताल लोक 2 में एक्टर को देखना किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *