Breaking
13 Nov 2026, Fri

सीएम ने मासूम बच्ची को जैसे ही गोद में लिया, मंच से गूंजा ‘बेटियां अब सुरक्षित हाथों में हैं’

लखनऊ

"नारी, तुम केवल श्रद्धा हो…" सुप्रसिद्ध कवि जयशंकर प्रसाद की इन प्रेरणादायक पंक्तियों को चरितार्थ करता नजारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को देखने को मिला। यह अवसर था राज्यस्तरीय महिला सम्मान समारोह तथा 'पिंक रोजगार महाकुंभ-2026' के आयोजन का, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान सीएम योगी का संवेदनशील और आत्मीय रूप सामने आया, जिसने पूरे प्रदेश में महिला सशक्तीकरण का एक नया और सकारात्मक माहौल बनाया है।

कार्यक्रम में जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी को समान अवसर देने की योगी सरकार की नीति स्पष्ट नजर आई। प्रदेश के कोने-कोने से आई बेटियां अपनी सफलता का पुरस्कार सीएम योगी के हाथों पाकर भावुक और उत्साहित नजर आईं। समारोह का सबसे दिल छू लेने वाला पल तब आया जब जौनपुर से 'ड्रोन दीदी' दुर्गा मौर्या सीएम से बात करने के लिए खड़ी हुईं। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आदरपूर्वक कुर्सी पर बैठने का आग्रह किया और उन्हें बैठाकर ही उनकी पूरी बात सुनी।

सीएम ने दुर्गा से बड़ी आत्मीयता से पूछा, "एक सीजन में कितनी कमाई हो जाती है आपकी?" दुर्गा ने गर्व से बताया कि सरकार के सहयोग से एक सीजन में 50 से 60 हजार रुपये की कमाई आसानी से हो जाती है और अब तो उन्होंने नमकीन की फैक्ट्री भी लगा ली है। इस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "हम तो अब तक जानते थे कि जौनपुर में सिर्फ इमरती फेमस है, लेकिन आज आपने बताया कि अब आपकी नमकीन भी आ गई है। मैं जब भी जौनपुर आऊंगा तो इमरती के साथ आपकी नमकीन जरूर खाऊंगा।”

जब सायरा बानो को मिला सम्मान तो एक स्वर में सभी बोले, सौभाग्य की बात है कि हमारे सीएम योगी हैं

मंच पर एक अलग ही माहौल तब बना, जब मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना की नन्ही लाभार्थी शानवी गुप्ता को दुलारा। सीएम ने शानवी को एक प्यारा सा सफेद टेडी बियर देते हुए कहा, "ये सफेद टेडी बियर तुम्हारे लिए लाया हूं।" जैसे ही मुख्यमंत्री ने बच्ची को प्यार से अपनी गोद में उठाया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा और हर तरफ एक ही आवाज थी- "बेटियां सुरक्षित हाथों में हैं।" सीएम योगी ने वहां मौजूद प्रत्येक बच्ची से व्यक्तिगत बात की और विशेष स्नेह जताया। उन्होंने बच्चियों से पूछा, "इस पैसे से क्या करोगी? कपड़े खरीदोगी?" एक बच्ची की मां से सीएम ने बड़े ही भाव से पूछा, "बच्ची सो रही है क्या?
"कार्यक्रम में जब 9वीं कक्षा की छात्रा सायरा बानो को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया, तो वहां मौजूद महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि यह हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इसी तरह मेधावी छात्रा दुर्गा यादव का भी सीएम योगी ने उत्साहवर्धन किया। सीएम ने दुर्गा से पूछा, "आपने क्या किया है?" दुर्गा ने बताया कि उन्होंने बीसीए किया है। जिसके बाद सीएम ने उनकी आगे की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

ये भी पढ़ें :  यूपी के इस शहर में मेट्रो दौड़ेगी, एयरपोर्ट से कैंट स्टेशन तक बनेगा कनेक्शन

योगी ने दिए आमदनी बढ़ाने के टिप्स

समारोह में महिला लाभार्थियों के साथ सीएम का सीधा संवाद बेहद प्रेरक रहा। फूलों की खेती करने वाली चंदौली की सोनी से सीएम ने पूछा कि वह कितने का फूल बेच लेती हैं? सोनी ने 17 हजार रुपये की कमाई की बात बताई। इस पर सीएम ने कहा कि सूखे फूलों से अगरबत्ती और इत्र बनाने का काम करके वे अपनी आमदनी और बढ़ा सकती हैं। इस पर सोनी ने बताया कि हमने ट्रेनिंग ली है। ड्रोन दीदी की कमाई प्रतिदिन 3000 रुपये तक हो रही है।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

महिला होकर ई-रिक्शा चलाती हैं, डर नहीं लगता?

वाराणसी की सीता देवी से सीएम को बताया कि उनकी आमदनी 20 हजार रुपये है और उनके सहयोग से 250 अन्य महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाना सीखा है। सीएम योगी ने हैरानी और प्रशंसा के भाव से पूछा, "महिला होकर ई-रिक्शा चलाती हैं, डर नहीं लगता, पहले घर-परिवार नाराज रहता होगा?" सीता के जवाब से पहले ही सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा, "अब जब पैसा आता है तो घर-परिवार जरूर खुश रहता होगा। इस पर सीता ने कहा कि मुझे कोई डर नहीं लगता। अब जब पैसे आ रहे हैं तो घर परिवार के साथ पड़ोसी भी खुश रहते हैं।

5 सरकारी योजनाओं का लाभ

गाजीपुर की प्रमिला जब बोलने के लिए खड़ी हुईं, तो सीएम ने उन्हें भी आदरपूर्वक बैठकर बोलने को कहा। प्रमिला ने बताया कि उन्हें विधवा पेंशन और कन्या सुमंगला समेत 5 सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला चाहे तो अपने दम पर आत्मनिर्भर बन सकती है।

"शोहदों का टिकट काटने के लिए अगले चौराहे पर यमदूत बैठे हैं"

महिला सुरक्षा पर सीएम योगी ने बेहद कड़े शब्दों में हुंकार भरी। उन्होंने कहा, "आज दो बातें गौरव की अनुभूति कराती हैं। एक तो यूपी की हर बेटी अब खुद को सुरक्षित महसूस करती है। बेटी स्कूल जा रही है, मन में कोई डर नहीं है। इसकी पूरी जिम्मेदारी अब सरकार पर है। सीएम ने कहा, दूसरी बात यह कि अगर कोई शोहदा दुस्साहस करता है, तो अगले चौराहे पर उसका टिकट काटने के लिए यमराज के दूत बैठे हैं। इतना सुनते ही पूरा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 योगी सरकार चट्टान की तरह साथ है

कार्यक्रम में एक लघु फिल्म के जरिए दिखाया गया कि कैसे पिछले 9 वर्षों में बेटियां अपने सपनों को साकार कर रही हैं। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, "यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री महिलाओं की हमेशा चिंता करते हैं। आज बेटियां घर संभालने के साथ ही देश-प्रदेश के विकास में योगदान दे रही हैं। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कविता के माध्यम से नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं बोल रही हैं कि योगी जी की सरकार में अब हम सुरक्षित महसूस करते हैं। आज महिलाएं सशक्त हैं। हमारी बेटियां हर जगह सुरक्षित हैं। संवेदनशील मुख्यमंत्री को धन्यवाद।

ये भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरिया पुलिस ने पत्रकार कमरून निशा को महिला सशक्तिकरण हेतु किया सम्मानित

2017 से पहले महिला सशक्तीकरण सिर्फ टीवी और अखबार की डिबेट तक सीमित था: अनिल राजभर

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2017 से पहले महिला सशक्तीकरण सिर्फ टीवी और अखबार की डिबेट तक सीमित था। लेकिन सीएम योगी के समर्पण से आज हमारी मातृशक्ति प्रदेश और देश के विकास में सहयोग कर रही है। जब चौराहों पर वर्दी पहने बेटियों को हम देखते हैं तो हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। दुनिया साथ भले छोड़ दे, लेकिन योगी सरकार चट्टान की तरह आपके साथ खड़ी है।

श्रम मंत्री ने यह भी बताया कि अगर प्रदेश में कहीं कोई घटना हो जाती है तो सीएम योगी रात भर जागते हैं और आदेश देते हैं कि बहन-बेटियों को नुकसान पहुंचाने वाले का सर्वनाश होना चाहिए। पूरे कार्यक्रम में "नारी तुम केवल श्रद्धा हो" का उद्घोष गूंजता रहा। यह आयोजन केवल योजनाओं के वितरण का मंच नहीं था, बल्कि यह इस बात का प्रमाण था कि उत्तर प्रदेश में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है, जहां योगी सरकार में बेटियों के सपनों को अब एक सुरक्षित और सुनहरा आसमान मिल चुका है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *