Breaking
13 Nov 2026, Fri

एमजीएम मेडिकल कॉलेज से लापता डॉक्‍टर हेमंत गिरवाल उज्जैन में रात 11 बजे रामघाट पर मिले

 उज्‍जैन
 इंदौर से लापता डाॅक्टर हेमंत गिरवाल रविवार रात को आखिरकार उज्जैन में रामघाट क्षेत्र में मिल गए। रात करीब 11 बजे महाकाल थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने उसे रामघाट के समीप बड़नगर रोड पर बने छोटे पुल के समीप से तलाश किया और उसे लेकर महाकाल थाने पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात इंदौर पुलिस ने सूचना दी थी कि लापता डॉक्‍टर हेमंत की लोकेशन उज्जैन में रामघाट क्षेत्र के समीप आ रही है। डाॅक्टर का मोबाइल बंद हो गया है।
इसके बाद महाकाल थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने रामघाट क्षेत्र में सर्चिंग की थी। डाॅक्टर को खोजकर महाकाल थाने में बैठाया गया और इंदौर पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें :  UK में 85 इलाकों में सक्रिय पाकिस्तानी गैंग, सांसद की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

एमजीएम मेडिकल कालेज के लापता डाॅक्टर हेमंत गिरवाल पर महिला प्रोफेसर द्वारा लगाए आरोप की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है।

इस समिति में डाॅ. सुमित्रा यादव, डाॅ. धर्मेंद्र झंवर, डाॅ. जितेंद्र तोमर, डा. अंजू महोर और डाॅ. हिमांशी पवार शामिल हैं। यह समिति पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट सात दिनों में प्रस्तुत करेगी।

ये भी पढ़ें :  सूदखोरी के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही, जरूरतमंदो को कर्ज के जाल में फंसाकर लाखों ब्याज वसूलने वाले आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि शुक्रवार को एक महिला डाक्टर द्वारा लगाए गए दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोपों के बाद से आर्थोपेडिक विभाग के रेजिडेंट डॉक्‍टर हेमंत गिरवाल लापता हो गया। संयोजितागंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं और उन सभी लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं जो डाक्टर के संपर्क में थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *