Breaking
16 Nov 2026, Mon

61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख आई सामने

बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है. इसके साथ ही शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, आमिर और गौरी स्प्रैट के बीच की नजदीकियां अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुकी हैं. दोनों ने अपनी जिंदगी का यह बड़ा फैसला आपसी सहमति और पूरी समझदारी के साथ लिया है, जिसकी तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी हैं.

आमिर खान कब करेंगे शादी?
इस कपल को लेकर आमिर खान के परिवार के एक बेहद करीबी सूत्र ने कुछ बेहद दिलचस्प जानकारियां शेयर की हैं. सूत्र के अनुसार, आमिर और गौरी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एक परिवार की तरह ही साथ रह रहे हैं. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर, आपस में एक बेहद खुशहाल, शांत और स्थिर जिंदगी बनाई है. दोनों के बीच का तालमेल बेहद शानदार रहा है.

ये भी पढ़ें :  दिव्या खोसला कुमार की ‘एक चतुर नार’ रिलीज के लिए तैयार, बीटीएस वीडियो ने बढ़ाया उत्साह

करीबी सूत्र ने बताया कि अब उन्होंने बस अपने परिवारों की मौजूदगी में इस खूबसूरत सफर को औपचारिक रूप देने का फैसला किया है.  इस शादी की तारीख और वेन्यू भी तय हो चुका है. आमिर खान और गौरी स्प्रैट का यह विवाह समारोह आने वाली 5 जुलाई को होगी.

शाहरुख-सलमान आएंगे शादी में
सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी बड़े आलीशान होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग को नहीं चुना गया है, बल्कि यह पूरा कार्यक्रम आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा. हालांकि मेहमानों की लिस्ट अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि उनके अच्छे दोस्त सलमान खान और शाहरुख खान भी अपनी शादी में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek के बाद Manus का जलवा

आमिर ने गौरी पर क्या था?
अपने हालिया इंटरव्यू में से एक में, आमिर ने अपने रिश्ते की गहराई के बारे में खुलकर बात की थी और इस बात का इशारा दिया कि शादी ही कमिटमेंट का एकमात्र पैमाना नहीं है.

एक्टर ने कहा था, 'गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं और हम एक बहुत ही कमिटेड रिश्ते में हैं और हम पार्टनर हैं. हम साथ हैं. शादी की बात करें तो, मेरा मतलब है, मेरे दिल में, मैं पहले से ही उससे शादी कर चुका हूं. इसलिए हम इसे औपचारिक रूप देते हैं या नहीं, यह कुछ ऐसा है जिसका फैसला मैं समय के साथ करूंगा.'

आमिर और गौरी का रिश्ता
आमिर (61) और गौरी (46) के बीच उम्र का 14 साल का फासला होने के बावजूद उनके बीच काफी मजबूत रिश्ता है. उन्हें अक्सर अलग-अलग इवेंट्स में साथ देखा जाता है. अगर यह शादी होती है, तो यह एक्टर की पिछली दो शादियों के बाद उनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू होगा.

ये भी पढ़ें :  संजय राउत का आरोप: ताज होटल को जेल में बदल दिया, मेयर के सस्पेंस के बीच Eknath Shinde पर हमला

आमिर खान की तीसरी शादी
आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली. इस पूर्व जोड़ी के दो बच्चे हैं—जुनेद खान और इरा खान.गौरी से प्यार होने से पहले, आमिर की शादी फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी. इस जोड़ी ने 2005 में शादी की थी और उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ था. शादी के 16 साल बाद, 2021 में उन्होंने अलग होने का ऐलान कर दिया था. बता दें कि गौरी भी 6 साल के बेटे की मां हैं.

हालांकि शादी खत्म होने के बावजूद, आमिर और किरण ने अपने रिश्ते को बनाए रखा है और अक्सर फिल्म्स प्रोजेक्ट्स पर साथ मिलकर काम करते हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *