Breaking
20 Nov 2026, Fri

राजस्थान-करौली में 38 घंटे बाद मिला महिला का शव, मां को बच्चा थमाकर कूदी थी पांचना पुल से

करौली.

करौली-हिंडौन मार्ग स्थित नए पांचना पुल से शनिवार देर रात नदी में कूदी महिला का शव करीब 38 घंटे बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद नदी बाहर निकाला। पुलिस महिला शव करौली हॉस्पिटल पहुंची, जहां मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि अरोरा गांव निवासी रुकमणी करौली-हिंडौन मार्ग स्थित नये पांचना पुल से शनिवार रात को नदी में कूद गई थी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-करौली में फरार स्मैक तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस केस की जांच में जुटी पुलिस

करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को भी दिनभर महिला की सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ तलाश की थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। सोमवार सुबह एक बार फिर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम पांचना नदी पहुंची तथा महिला की नदी में तलाश शुरू की है। करीब 38 घंटे बाद भी महिला का शव नदी में मिला। करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रुक्मिणी मीणा पत्नी ओमप्रकाश उम्र 24 साल निवासी अरोरा अपनी मां एवं बहन के साथ करौली में रहती है। उन्होंने बताया कि महिला शनिवार रात अपनी मां और बच्चे के साथ अंजनी माता मंदिर के पास पहुंची। यहां पांचना नदी पर बने नए पुल से अचानक महिला ने अपनी गोद में से बच्चा और मोबाइल फोन अपनी मां को दे दिए तथा नदी में छलांग लगा दी। घटना से महिला की मां स्तब्ध रह गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को बुलाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। नदी में महिला की तलाश शुरू की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *