Breaking
27 Nov 2026, Fri

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण 

मुख्यमंत्री ने वीर-वीरांगनाओं के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार 

शिव मंदिर में की पूजा, बच्चों का अन्नप्राशन कराया सीएम ने 

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी किया सम्मानित 

मुन्ना सिंह चौहान ने किसानों के उन्नयन के लिए समर्पित किया जीवनः मुख्यमंत्री

अयोध्या
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और उस पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के सफल क्रियान्वयन, किसानों के उन्नयन के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने अमित सिंह चौहान को अपनी विरासत सौंपी। वह भी पिता के सपनों को साकार करने, बीकापुर का विकास करने और डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मां के सान्निध्य में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वह हमारे सामने हर समस्या लाते हैं और हम उसका समाधान कराते हैं।

ये भी पढ़ें :  ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय

महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर वीर-वीरांगनाओं, महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों में भक्ति व देशभक्ति की भावना का संचार किया। उन्होंने बच्चों से हंसी-ठिठोली भी की। मुख्यमंत्री ने हाथ में सेब लेकर भगत सिंह बने बच्चे से पूछा कि यह आलू है क्या, इस पर बच्चों ने तपाक से उत्तर दिया नहीं, सेब है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार व चॉकलेट भी वितरित कीं। 

ये भी पढ़ें :  जशपुर में पहली बार सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, सीएम साय ने सदस्यों से मांगे सुझाव

बच्चों का कराया अन्नप्राशन 
बच्चों ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर उन्हें चंदन लगाया और अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग के बच्चों को खिलौने दिए और उन पर खूब लाड-प्यार जताया। 

मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन 
मुख्यमंत्री भगवान शिव के मंदिर में भी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भोले भंडारी से स्वस्थ, सुखी व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। 

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित 
अनुराधा दुबे व अंजू- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक का चेक 
वर्षा- विद्यत सखी को थर्मल प्रिंटर 
किरण- विद्याशक्ति किट 
पूजा सिंह- विद्याशक्ति किट 
अनिता पाल- बैंक सखी प्रमाण पत्र
सोनी मौर्या- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी
पिंकी- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी
अवनीश मिश्र- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.18 लाख का चेक 
अमित गौतम- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3 लाख का चेक 
शिवपूजन- पीएम सूर्य घर योजना लाभार्थी प्रशस्ति पत्र 
पंकज कुमार- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट 
विकास- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट
आलोक कुमार वर्मा- उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद
अशोक कुमार- उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद 
रीता सिंह- आयुष्मान कार्ड 
महावीर सिंह- आयुमान कार्ड

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *