Breaking
21 Nov 2026, Sat

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 RAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर
राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों के एलान के बीच प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी नवीन आदेशों के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS के 21 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नवीन पदस्थापन किए गए हैं।

बता दें कि संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य चुनावी तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करना और स्थानीय निकायों के प्रशासनिक कामकाज को गति देना है। वहीं, वजीरपुर (सवाई माधोपुर) की उपखंड अधिकारी सुधा रानी मीणा को प्रशासनिक कारणों से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखकर कार्मिक विभाग में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान बोर्ड के सिलेबस में बड़ा बदलाव, अगले सत्र से 10वीं-12वीं के छात्र पढ़ेंगे AI

तुरंत जॉइनिंग के कड़े निर्देश
कार्मिक विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शहरी निकाय चुनावों के मद्देनजर सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी कार्यग्रहण काल या अवकाश का उपयोग किए तुरंत अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके साथ ही कार्यभार संभालने की रिपोर्ट तुरंत आधिकारिक ईमेल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना रिलीवर का इंतजार किए अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करें। आदेश की अवहेलना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें :  IND vs WI 3rd ODI: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; अंशुल कंबोज को मौका

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
    शैफाली कुशवाहा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
    अशोक कुमार शर्मा-I: भू-प्रबंध अधिकारी, जयपुर
    श्रवण सिंह: उपखंड अधिकारी, प्रतापगढ़
    कमल सिंह यादव: आयुक्त, नगर निगम, भीलवाड़ा
    महावीर सिंह-II: उपायुक्त, नगर निगम (II), अजमेर
    अरविंद शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, दौसा
    महेशचंद्र मान: उपखंड अधिकारी, हिण्डौन (करौली)
    महीपाल सिंह: उपखंड अधिकारी, वजीरपुर (सवाई माधोपुर)
    राजीव शर्मा: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, भरतपुर
    रजनी माधीवाल: उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर
    सीता शर्मा: सहायक कलक्टर (मुख्यालय), नागौर
    सोहन सिंह नरूका: अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली (कोटपूतली-बहरोड़)
    भारती भारद्वाज: उपखंड अधिकारी, कुम्हेर (डीग)
    निहारिका शर्मा: उपायुक्त, नगर निगम, जयपुर
    विष्णु बंसल: उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
    अमिता बिश्नोई: सहायक निदेशक, लोक सेवाएं (प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग), श्रीगंगानगर
    सुरेश कुमार राव: उपखंड अधिकारी, धौलपुर
    राजीव बड़गूजर: उपखंड अधिकारी, असनावर (झालावाड़)
    मोहन चौधरी: उपखंड अधिकारी, पीसांगन (अजमेर)
    रजत: उपखंड अधिकारी, मूंडवा (नागौर)
    पायल जैन: भूमि अवाप्ति अधिकारी, भरतपुर विकास प्राधिकरण, भरतपुर

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *