Breaking
21 Nov 2026, Sat

20वीं एनिवर्सरी पर Apple मचाएगा धमाल, iPhone 20 में मिल सकता है क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और 1mm बेजल

Apple iPhone की पॉपुलिरिटी किसी से छिपी नहीं है और iPhone की अगले साल 20वीं एनिवर्सिरी है. इस दौरान कंपनी बड़ा ऐलान करने की प्लानिंग कर रही है. साल 2017 में कंपनी ने iPhone 8, 8 Plus के साथ iPhone X को लॉन्च कर दिया था. संभावना है कि इतिहास को दोहराते हुए कंपनी फिर से 20वीं एनिवर्सिरी पर iPhone 19 सीरीज के साथ iPhone 20 को भी लॉन्च कर देगी.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि कंपनी चार नए iPhone को लेकर टेस्टिंग कर रही है, जिनमें डिजाइन से लेकर बहुत सारे अपग्रेड्स नजर आने वाले हैं. कर्व्ड स्क्रीन वाला iPhone भी नजर आएगा.

9to5mac की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल दो iPhone को फ्लैट स्क्रीन में तैयार कर रहा है, जबकि अन्य दो iPhone को कर्व्ड स्क्रीन में तैयार किया जा रहा है. ऐसे में कंपनी एनिवर्सिरी एडिशन के रूप में चार नए मॉडल्स को लॉन्च करेगी.

ये भी पढ़ें :  एमेजॉन की सैटेलाइट इंटरनेट एंट्री, 27 सैटेलाइट इंटरनेट का पहला बैच अंतरिक्ष में पहुंचाया

iPhone 20 पर 1mm के बेजल नजर आएंगे
रिपोर्ट्स में बताया है कि ऐपल तीन साल बॉर्डरलेस डिजाइन बनाने की तैयारी कर रही है, जिसमें बेजेल करीब 1mm के होंगे. ऐपल के iPhone में बैक पैनल को बीते साल बदलाव किया था. डिस्प्ले को लेकर अब तक बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. जबकि सैमसंग पहले ही कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुका है.

ये भी पढ़ें :  प्रेग्नेंसी में Kiara Advani ने की ‘Toxic’ की शूटिंग, Yash बोले- बॉडीगार्ड की तरह रखा ध्यान

2017 का इतिहास एक बार फिर दोहराएगी
20वीं एनिवर्सिरी को देखते हुए लगता है कि कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज के बाद सीधा iPhone 20 सीरीज को लॉन्च कर दें. या फिर iPhone 19 के साथ iPhone 20 को भी लॉन्च कर सकती है, जैसा कंपनी साल 2017 में कर चुकी है.

क्वाड कर्व्ड होगा नया iPhone
आइस यूनिवर्स का दावा है कि iPhone के ग्लास को चारों किनारों पर कर्व्ड बनाया गया है. इससे सामने से देखने पर डिस्प्ले लगभग बिना बेजेल वाला नजर आता है. डिस्प्ले के चारों किनारे कर्व्ड हिस्सा करीब 1mm चौड़ा होगा. वहीं,9to5Mac  की रिपोर्ट में भी करीब 1mm के बेजल के होने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें :  सब अपने फोन बंद कर लो! पेजर फिर वॉकी-टॉकी और अब होम सोलर सिस्टम में विस्फोट से गूंजा लेबनान, दहशत

Apple 3 साल से कर रहा है काम
कर्व्ड डिस्प्ले को लेकर ऐपल करीब 3 साल से काम कर रहा है और इसके लिए वह कई बदलाव कर चुका है. कंपनी ने शुरुआती प्रोटोटाइप में दिए गए ज्यादा कर्व्ड डिजाइन को भी कम किया है. कर्व्ड  स्मार्टफोन देखने में अट्रैक्टिव लगते हैं.

कर्व्ड स्क्रीन में आने वाले समस्याएं
कर्व्ड स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की अपनी सीमाएं होती हैं. कर्व्ड स्मार्टफोन की मजबूती, गलती से ग्लास का टच होना, स्क्रीन प्रोटेक्शन ना मिलना और रिपेयर कराने में आने वाली दिक्कतों का जिक्र किया गया है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *