Breaking
16 Nov 2026, Mon

बदमाशों की हुई पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

नोएडा
नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। जिसमें बाइक सवार बदमाशों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। यह बदमाश स्क्रैप और अलग-अलग जगह से ही ई-रिक्शा चोरी करने का काम करते हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 1 अक्टूबर को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। जिस पर बाइक सवार बैरियर से बचकर भागने का प्रयास करने लगे जिससे उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर फिसल गई।

ये भी पढ़ें :  8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी? जान लीजिए ये फॉर्मूला

बदमाशो ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान गौरव उर्फ तुषार के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जो गाजियाबाद से चोरी हुई थी, 1 अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। घायल बदमाश का साथी अंधेरे में झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह को नमन किया

पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया बदमाश थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत ई रिक्शा व जेपी विशटाउन से स्क्रैप चोरी करने में शामिल था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश पर थाना 126 पर कई मामले दर्ज है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली से डिनर करने आए नोएडा में चार दोस्तों की मौत , ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *