Breaking
20 Nov 2026, Fri

जब पूर्व CM डॉ. रमन ने टटोली स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की नब्ज, कहा, “सरकार 100% फिट”

• चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल, बलौदा बाज़ार के नवीन परिसर उद्घाटन समारोह में पहुँचे थे डॉक्टर रमन

न्यूज़ डेस्क, बलौदाबाज़ार

जिला मुख्यालय में आज चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल की नई यूनिट का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।

 

विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विशेष अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व कृषक कल्याण आयोग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े,  नगरपालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय से साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 

अतिथियों द्वारा अस्पताल के नए परिसर का उद्घाटन फीता काटकर दीप प्रज्वलन करकिया गया उसके पश्चात संपूर्ण अस्पताल परिसर का दौरा अतिथियों द्वारा किया गया।

अस्पताल के संचालक डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ नितिन तिवारी, डॉ गितिकाशंकर तिवारी एवं पूरे अस्पताल परिवार को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बलौदाबाजार के विकास में पं. बंशराज तिवारी परिवार का बहुत बड़ा योगदान है पंडित जी द्वारा विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अपनी पत्नी स्व. चंदा देवी तिवारी के निधन के पश्चात उनकी स्मृति में उनके नाम पर चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल की नींव सन2000 में रखी गई, जिसका संचालन उनके पुत्र डॉ. प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया। जिसे आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र डॉ. नितिन तिवारी व पुत्रवधु डॉ. गितिकाशंकर तिवारी, पुत्री डॉ. सुकृति तिवारी एवं पूरी अस्पताल की यूनिट द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए आज बलौदाबाजार में राष्ट्रीयस्तर की सेवाएं देने के लिए बाध्य होते हुए बलौदाबाजार में 180 बिस्तरीय अस्पताल सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नही है।

ये भी पढ़ें :  जनपद अध्यक्ष ने पकड़ी सीईओ की मनमानी, बगैर बायोमैट्रिक अटेंडेंस के आधे कर्मचारियों को मिल रहा वेतन

 

उन्होंने कहा कि मैं पूरे तिवारी परिवार समेत अस्पताल यूनिट को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। जैसे ही मुझे गणेश शंकर मिश्रा ने इस कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया, मैं सहर्ष तैयार हो गया।कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों कर्मचारियों के साथ तिवारी परिवार के सदस्यों सहयोगियों मित्रों शुभचिंतकों का पूरा सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें :  जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में चल रही एयर एनसीसी का फ्लाइंग ट्रेनिंग

अस्पताल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल के शुभारम्भ कार्य में आये सभी आगंतुकों की हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ और विश्वास दिलाता हूं कि चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल परिवार बलौदाबाजार में ही हरसंभव इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर करता रहेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *