Breaking
23 Nov 2026, Mon

मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 लोग घायल, एक की मौत

मैहर

मध्य प्रदेश के मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए । जिन्हे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, RPF और GRP तैनात

मामला मैहर के बेरमा गांव का है। जहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और हथियार से मारपीट होना शुरू हो गई। घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जबलपुर रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बताया जा रहा है की आपसी रंजिश के चलते युवक पर लाठी डंडो से हमला किया गया था। जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *