जबलपुर :एसपी ने पूरी क्राइम ब्रांच को किया लाइन अटैच, एएसआई सहित 22 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

जबलपुर
अभूतपूर्व कदम उठाते हुए जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने मंगलवार रात को पूरी पुलिस फोर्स को क्राइम ब्रांच से लाइन में ट्रांसफर कर दिया। इस कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वहीं चारो ओर इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है कि ऐसा फैसला क्यों लिया गया है। इसे लेकर भी एसपी ने मीडिया से बात करते हुए पूरी तस्वीर स्पष्ट कर दी है। इतने बड़े ट्रांसफर के पीछे उन सभी पुलिसकर्मियों का व्यवहार भी है।

ये भी पढ़ें :  सागर में स्थित डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी का होगा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, केंद्र सरकार ने किए 434 करोड़ रुपए मंजूर

इस कार्रवाई में जो अफसर शामिल हैं उनमें एक एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत कुल 22 पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक एसपी को इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। इसे नजर में रखते हुए ही यह कदम उठाया गया है।

एसपी उपाध्याय ने बताई वजह

ये भी पढ़ें :  13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक इंदौर में सम्पन्न

एसपी उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि ट्रांसफर किए गए पुलिसकर्मी चार साल से क्राइम ब्रांच में तैनात थे और यह फैसला एक नियमित प्रशासनिक फेरबदल है। हालांकि, अचानक आए इस आदेश से विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर उन अफसरों में जो लंबे समय से एक ही थाने में तैनात हैं या जिनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें :  रतलाम में प्रधान आरक्षक को मारकर लाश ठिकाने लगाने जा रहे थे, गांव वालों ने पकड़कर धुना

कई अफसरों पर जबरन वसूली की शिकायतें

ट्रांसफर से पुलिस बल में हलचल मच गई है। सही वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है, जबकि अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कथित जबरन वसूली और लंबित मामलों की शिकायतें थीं। इस अफसरों में कई ने आम लोगों को भी सताया था जिसके बाद ही यह कदम उठाया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment