Breaking
22 Nov 2026, Sun

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रेप केस ख़त्म करने माँगे गये एक करोड़, पहला किश्त भी मिला, तब ऐसे हुआ मामले का ख़ुलासा

अंजलि सिंह, सरगुजा

 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रेप केस खत्म करने के लिए रायपुर के एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपए मांगे गए। इसके बाद इसका सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ। ये मांग पीड़ित युवती और उसके साथियों ने ही की। दूसरी किस्त लेते आरोपियों को पकड़ा गया है।आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाने में युवती ने रायपुर के व्यवसायी विनोद केडिया के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

युवती ने बताया था कि विनोद केडिया से उसकी पहले पहचान हुई थी। आरोपी उसे मैनपाट के रिसॉर्ट में ले गया था इस दौरान उसके साथ रेप किया। युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान युवती और उसके साथियों ने कारोबारी से पैसे ऐंठने का प्लान बनाया।

ये भी पढ़ें :  Balrampur : जिला मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में दी गई कानूनी जानकारी 
पुलिस गिरफ़्त में आरोपी

25 दिसंबर को रायपुर के सुभाष अग्रवाल कोतवाली अंबिकापुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, कारोबारी विनोद केडिया मेरे जीजा हैं। उनके खिलाफ दर्ज रेप के मामले में समझौता कराने के लिए मुझसे कुछ लोगों ने संपर्क किया।

पक्ष में बयान दिलाने के लिए संतोष विश्वकर्मा नाम के युवक ने संपर्क किया है। संतोष विश्वकर्मा ने 22 दिसंबर को रायपुर आकर केस खत्म कराने के लिए 1 करोड़ रुपए मांगे। बातचीत में सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ। इसमें से 21 लाख रुपए टोकन मनी की मांग युवक ने रखी।

ये भी पढ़ें :  मादुरो ही नहीं, वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति भी सत्य साईं बाबा की अनुयायी, भारत से रहा है खास नाता

ऐसी बनी रणनीति

संतोष विश्वकर्मा ने सुभाष चंद्र अग्रवाल को विश्वास दिलाया कि वह रेप की शिकायत करने वाली युवती से लगातार संपर्क में है। सौदा उसकी जानकारी में हो रहा है। पैसे मिलते ही उसके जीजा के पक्ष में महिला बयान देगी और उन्हें केस से बाहर निकाल लिया जाएगा।

सुभाष चंद्र अग्रवाल 24 दिसंबर को अंबिकापुर पहुंचा और उसने अंबिकापुर के कोर्ट के पीछे संतोष विश्वकर्मा को 5 लाख रुपए दिए। इस दौरान कार में महिला और उसके साथी भी थे। दूसरी किस्त देने के लिए उसे 25 दिसंबर को बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें :  नेपाल में हिंसा, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शटडाउन: आखिर क्यों भड़के लोग?

जानकारी मिलने के बाद, कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपियों के बताए मुताबिक, सुभाष चंद्र अग्रवाल अनन्या होटल के पास पैसे देने पहुंचा। जैसे ही संतोष विश्वकर्मा को सुभाष चंद्र अग्रवाल ने पैसे दिए, पुलिस ने संतोष सहित कार सवार युवती और साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *