Breaking
15 Nov 2026, Sun

मणिपुर: सुरक्षाबलों को कामयाबी, फायर आर्म्स, AK-56 समेत बड़ी संख्या में हथियार बरामद

इंफाल.
मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में सुरक्षा बलों ने सात फायर आर्म्स और विस्फोटक सामग्री बरामद किए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना को लेकर कहा कि चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत ओल्ड गेलमोल गांव में एक तलाशी अभियान के दौरान, एक एके -56 राइफल और एक चीनी मूल के हथगोले सहित सात फायर आर्म्स बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सात फायर आर्म्स और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें :  8th Pay Commission पर बड़ी चर्चा: क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 14 लाख रुपये तक का एरियर?

सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल में मोरेह पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत गोवाजंग क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया और लगभग 1 किलोग्राम वजन वाले दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और लगभग 5 किलोग्राम वजन वाला एक आईईडी बरामद किया। पिछले साल मई से मणिपुर में जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें :  कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट: चांदी एक दिन में ₹1 लाख सस्ती, सोना ₹33,000 लुढ़का

इस क्षेत्र से हथियार और चार हथगोले बरामद
वहीं इससे पहले इंफाल पूर्वी जिले में नुंगब्रम और लैरोक वैफेई क्षेत्रों में एक 7.62 एमएम रूसी आरपीडी मशीन गन और 5.56 एमएम आइएनएसएएस राइफल बरामद हुईं थी। इसी क्षेत्र में दो और हथियार और चार हथगोले, दो वायरलेस रेडियो सेट और गोलियां भी जब्त की गई हैं।

ये भी पढ़ें :  ईरान से जंग के बीच अमेरिका में डीजल के दाम रिकॉर्ड हाई, ट्रंप की बढ़ी टेंशन

कंगपोकपी जिले में लैमाटोन थांगबुह के समीप नेपाली खुट्टी क्षेत्र से तीन हथियार, एक डेटोनेटर एक आइईडी और गोलियां बरामद की गईं। मई में हिंसा भड़कने के बाद सुरक्षा बल पूरे मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। दो समूहों के बीच हिंसा में 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *