23 हजार 326 उपभोक्ताओं की शिकायतों का हुआ संतोषजनक निराकरण

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रत्येक सोमवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल में सुधार, गलत रीडिंग, आंकलित खपत अथवा अन्य किसी भी तरह की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  कटनी प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला है प्रमुख जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि सितंबर 2024 से जनवरी 2025 की अवधि में 23 हजार 326 उपभोक्ताओं की शिकायतों का स्थल पर ही संतोषजनक निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कंपनी के वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय स्तर पर प्रति सोमवार लगने वाले शिकायत निराकरण शिविर में पहुंचकर अपनी जो भी समस्याएं हैं, उन्‍हें अधिकारियों से आमने-सामने बैठकर बातचीत करके हल करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के इस जिले में सड़कों का नया युग: 254 मार्गों के लिए 225 करोड़ की मंजूरी

प्रबंध संचालक ने कहा है कि बिल संबंधी शिकायतों को कंपनी के संपर्क केन्‍द्र के दूरभाष क्रमांक 1912 पर, उपाय ऐप, चैटवॉट अथवा कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in के माध्‍यम से दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही उपभोक्‍ताओं की सुविधा के लिए जोन अथवा वितरण केन्‍द्र पर भी अधिकृत कर्मचारियों द्वारा शिकायतों को कॉल सेंटर पर दर्ज की जा रही है। उन्‍होंने बताया कि वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी रखने के कारण उपभोक्‍ताओं की शिकायतों का समय सीमा में त्‍वरित निराकरण किया जा रहा है। यही वजह है कि उपभोक्‍ताओं की शिकायतों में भी कमी आ रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment