भगवान श्री राम का भव्य और अलौकिक मंदिर के खुलने के समय में किया गया परिवर्तन

निवाड़ी(ओरछा)
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित भगवान श्री राम का भव्य और अलौकिक मंदिर के खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार भगवान राम राजा सरकार का दरबार अब सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम को 8 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलेगा।

ये भी पढ़ें :  मेरठ में गर्मी का कहर: पारा 44°C पहुंचा, स्कूलों में छुट्टी घोषित

मंदिर के पुजारी ने बताया कि, मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार भगवान रामराजा सरकार का दरबार आज यानी 13 फरवरी 2025 से सुबह 8:00 से दोपहर 12:30 बजे तक एवं शाम 8:00 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलेगा। मंदिर की परपंरा अनुसार हर वर्ष गर्मी और बारिश के आठ माह फाल्गुन से क्वार महीने की शरद पूर्णिमा तक रामराजा सरकार के दरबार खुलने का समय सुबह 8:00 बजे बाल भोग आरती दोपहर 12:30 बजे राज भोग आरती के बाद मंदिर बंद होता है। जबकि शाम 8:00 बजे संध्या आरती व रात 10:30 बजे शयन आरती होने के बाद मंदिर बंद होता है।

ये भी पढ़ें :  शहर में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया, मंदिरों में प्रतिमाओं को ओढ़ाई जाने लगी शाल

सर्दी के मौसम में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन पड़वा से दरबार के खुलने का समय बदल कर सुबह 9:00 बजे बाल भोग आरती के साथ दरबार खुलता है। वहीं। दोपहर 1:00 बजे राजभोग आरती के बाद बंद होता है। संध्या आरती शाम 7:00 बजे और 9:30 बजे ब्यारी के बाद सरकार शयन करते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment