देखें Video : भोले के रंग में रमे ‘रिंकू’… खरौद पहुंचे WWE के चैंपियन रिंकू सिंह, किया जलाभिषेक, गूंजा हर हर महादेव

न्यूज डेस्क, खरौद WWE के इंटरनेशनल प्लेयर वीर महान सिंह राजपूत आज छत्तीसगढ़ के खरौद नगर पहुंचे। इस दौरान पहलवान ने भगवान लक्ष्मणेश्वर मंदिर का दर्शन कर लक्ष्मणेश्वर शिवलिंग में जल अभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित रहे।   View this post on Instagram A post shared by Yogesh Mishra (@katgiwala_yogesh)   रिंकू सिंह राजपूत WWE के इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उन्होंने खरौद नगर में स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किया। गौरतलब है कि रिंकू सिंह राजपूत ने WWE में कई बड़े रिकॉर्ड बनाया…

Read More

‘श्री रामचरित मानस’ लेकर निकले रामभक्त साव.. BJP सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे डिप्टी CM साव

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है। 9 महीने पहले…

Read More

गुरुदेव फ्यूल्स में विराजे गणपति, संचालक पीयूष मिश्रा ने की अपनों संग गणपति बप्पा की पूजा अर्चना

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   भक्तों के विघ्न हरने वाले विघ्नहर्ता आज विराजमान हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में अनेकों जगहों पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सार्वजनिक जगहों पर जहां गणेश उत्सव समितियां के जरिए विघ्नहर्ता गणेश को विराजमान कर रहे हैं, वहीं कई निजी कॉलोनी में भी सजधज कर उत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही है।   रायपुर के मोवा स्थित गुरुदेव फ्यूल्स में भी प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं।…

Read More

VHP की महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन, कईयों को दी गई ज़िम्मेदारी, विजेंद्र को दिया गया ज़िला संयोजक का दायित्व

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 11 अगस्त 2024 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रायपुर महानगर की मासिक बैठक सालासर बालाजी धाम परिसर में संपन्नहुई। इस दौरान विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस की 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाया जानेवाले उत्सव की आयोजन पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक में षष्ठी पूर्ति दिवस के दिन विश्व हिंदू परिषद कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 60 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में रायपुर महानगर के 14 प्रखण्डों से आये जिम्मेदार पदाधिकारियों ने उत्सव मनाने…

Read More

CM योगी आज से दो दिनों तक अयोध्या दौरे पर, लोकसभा चुनाव के बाद अयोध्या पहुंच रहे हैं सीएम योगी, सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जानिये

धर्मेंद्र सिंह, अयोध्या, न्यूज़ राइटर, 6 अगस्त 2024 उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिनों तक प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन के साथ अयोध्या प्रवास में रहेंगे। इस दौरान योगी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। न्यूज़ राइटर को सीएम हाउस से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी जहां आज शाम 4:00 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे, वहीं 4:10 पर हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे, इसके साथ शाम 4:30 पर योगी राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद 5:15 पर आयुक्त सभागार में कानून व्यवस्था व विकास…

Read More

बड़ी ख़बर : CM विष्णुदेव करेंगे हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा..भोरमदेव मंदिर पहुँच कर करेंगे महादेव के दर्शन

केशरीनंदन तिवारी, न्यूज़ राइटर, कवर्धा, 4 अगस्त 2024 प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर आना प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय हैलीकॉप्टर से लगभग 7 बजे भोरमदेव पहुँचेंगे।     मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहेंगे। हैलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पवित्र सावन मासमें पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन करेंगे। इसके बादभोरमदेव बाबा का विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के…

Read More

साय कैबिनेट ने अयोध्या धाम में किए श्रीरामलला के दर्शन, उपहार में शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा जल, सीताफल विष्णु भोग का चावल अनारसा तथा करी लड्डू एवं कोसे के वस्त्र भेंट किए

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 जुलाई 2024   अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति  के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया। जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान श्री राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी।…

Read More

माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी करेंगे भेंट   कैबिनेट के सदस्यों के साथ जाएंगे रामलला के दर्शन करने   उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जुलाई 2024   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम जाएंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित…

Read More

सूर्यवंशी प्रभु श्री रामलला का हुआ सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी, देखिए भव्य और दिव्य नजारा 

    ब्यूरो रिपोर्ट, अयोध्या, 17 अप्रैल, 2024 अयोध्या। प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव के खास मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में उस वक्त अद्भूत नजारा देखने को मिला, जब प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया। यह अलौकिक नजारा भक्ति से भावविभोर कर देने वाला था जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर यह सूर्य तिलक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला…

Read More

Chhattisgarh : 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आज राजधानी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 जनवरी, 2024 रायपुर। 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर सहित विभिन्न स्थानों पर विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब से श्री राम मंदिर वीआईपी रोड तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा के समापन के पश्चात श्री राम मंदिर में एक भव्य महाआरती का भी आयोजन किया गया है। जिसमें आप सभी इस शोभायात्रा का हिस्सा…

Read More

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 20 जनवरी, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। साय के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

Read More

Ram Mandir Inauguration : प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, मोदी सरकार ने जारी किया आदेश

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 18 जनवरी, 2024 केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को अपने सारे सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) घोषित की है। केंद्र सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे तक आधे दिन बंद रहेंगे। सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया, ताकि लोग राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने…

Read More

Ram Mandir : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे टीवी के ‘राम, सीता और लक्ष्मण’, हुआ भव्य स्वागत

  उर्वशी मिश्रा, अयोध्या, 18 जनवरी, 2024 अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार पूरा भारत कर रहा है। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ में श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी रामलला की जन्म भूमि अयोध्या पहुंच चुके हैं। लोगों ने पैर छूकर अभिनेता का स्वागत किया है। अयोध्या की भूमि पर पहुंच…

Read More

ग्रीन आर्मी ने किया अयोध्या नगरी में वृक्षारोपण, पौधों की सुरक्षा व्यवस्था एवं देख रेख हेतू स्थानीय निवासीयों को सौंपी गई जिम्मेदारी

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 जनवरी, 2024 रायपुर। प्रभु श्री राम चन्द्र जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ग्रीन आर्मी आफ रायपुर ने आयोध्या नगरी में किया वृक्षारोपण। संस्था सेन्ट्रल कोर कमिटी सदस्य डॉ श्री पुरूषोत्तम चन्द्राकर ने प्रभु श्री राम चन्द्र जी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को यादगर बनाने के लिये ग्रीन आर्मी टीम के साथ अयोध्या नगरी सड़क के दोनों किनारें वृक्षरोपण किया। साथ ही रोपीत पौधों की सुरक्षा व्यवस्था एवं देख रेख हेतू स्थानीय निवासीयों को जिम्मेदारी सौपी गई।   इस अवसर…

Read More

Ram Mandir : राम मंदिर का अनुष्‍ठान आज से, प्रायश्चित पूजा से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा पूजन, जानिए 22 जनवरी तक का कार्यक्रम

  आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 16 जनवरी, 2024 अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधवत पूजा अनुष्ठान आज से शुरू होने वाला है। सबसे पहले प्रायश्चित पूजा से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की विधवत शुरुआत होगी। बता दें कि सुबह 9:30 बजे से पूजन पद्धति शुरू होगी, जो लगभग अगले 5 घंटे तक चलेगी। इसमें यजमान प्रायश्चित पूजन से पूजा की शुरुआत करेंगे।   क्‍या होती है प्रायश्चित पूजा प्रायश्चित पूजा पूजन की वह विधि होती है, जिसमें शारीरिक जिसमें शारीरिक, आंतरिक, मानसिक और बाह्य इन तीनों तरीके का…

Read More