Breaking
23 Nov 2026, Mon

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कैथ लैब का किया शुभारंभ

भोपाल

उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल ने रविवार शाम को हरदा शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में "कैथ लैब" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के अभाव में गरीब परिवार के सदस्य बहुत परेशान होते थे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पतालों में अपने गंभीर रोगों का उपचार नहीं करवा पाते थे। जब से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है तब से गरीब परिवार के सदस्यों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गुड़ी पड़वा एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्‍करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई विगत तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *