Breaking
21 Nov 2026, Sat

BDA बावड़िया रेलवे ओवरब्रिज से मिसरोद के बीच रेलवे लाइन के दोनों तरफ अधोसंरचना विकसित करेगा

भोपाल

 भोपाल विकास प्राधिकरण इस साल बावड़िया रेलवे ओवरब्रिज से मिसरोद के बीच रेलवे लाइन के दोनों तरफ नई बसाहट के लिए अधोसंरचना विकसित करेगा। रेलवे लाइन के नर्मदापुरम रोड की तरफ विद्यानगर फेस दो के साथ अब विद्यानगर फेज तीन के तहत करीब 11 हेक्टेयर में काम होगा, जबकि बावडिय़ा की ओर दानापानी से मिसरोद और बावड़िया गांव के चारों तरफ 51 हेक्टेयर में काम होगा।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में 5 साल में बनेंगी 1 लाख KM सड़कें, शहरों से गांवों तक मिलेगी नई रफ्तार; बजट में क्या-क्या ऐलान

दोनों तरफ 60-60 फीट चौड़ी रोड

सबसे खास ये कि लोगों को रेलवे लाइन के समानांतर दोनों तरफ 60-60 फीट चौड़ी रोड मिलेगी। आशिमा मॉल (MP News) से बावड़िया गांव को पार कर सेज अपोलो अस्पताल की ओर उतरने वाला रेलवे ओवरब्रिज भी इस पूरी योजना में मददगार होगा। बीडीए ने इस योजना के लिए सिविल अधोसंरचना विकसित करने 122.09 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान लगाया है। अन्य खर्च मिलाकर ये राशि 249 करोड़ रुपए बन रही है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में सड़कें चौड़ी करने के लिए बड़ी कार्रवाई, 52 धर्मस्थल हटेंगे, बड़ी कार्रवाई हुई

बावड़ियाकलां गांव के आसपास रेलवे लाइन तक का क्षेत्र नई योजना में शामिल है। इस पर जल्द ही काम शुरू होगा।–संजीव सिंह, प्रशासक बीडीए

ऐसे समझें स्थिति

● विद्यानगर फेस दो के तहत 39.96 हेक्टेयर क्षेत्र में योजना विकसित हो रही है।

● 84.14 करोड़ रुपए लागत है। 701 प्लॉट इसमें विकसित होंगे।

ये भी पढ़ें :  कुशीनगर की सड़कों को मिलेगा नया जीवन, 11 जर्जर मार्गों के पुनर्निर्माण पर प्रशासन की मंजूरी

● विद्या नगर फेस तीन के तहत 10.60 हेक्टेयर क्षेत्र में योजना प्रस्तावित है।

● 28.27 करोड़ रुपए की लागत है। 34 प्लॉट विकसित होंगे।

● बावड़ियाकलां योजना- 51 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तय है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *