Breaking
23 Nov 2026, Mon

भोपाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लगाए विवादित पोस्टर, लिखा है ‘अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा’

भोपाल

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध देश भर में हो रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिन्दू संगठनों ने कुछ ऐसे पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं, जो विवादित हैं. विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने भोपाल में जो पोस्टर लगाए हैं, उनपर लिखा है- 'अब तो नाम पूछना पड़ेगा'.

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में धर्म पूछकर और कलमा पढ़ाकर निर्दोष लोगों को मारने की बात सामने आई थी. 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर तब मार दिया गया, जब वे कलमा नहीं पढ़ सके. इसको लेकर भोपाल में भी आक्रोश जारी है. इस बीच भोपाल में लगे पोस्टर्स पर लिखा गया है- 'आदत डालिए नाम पूछने की, बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा.'

ये भी पढ़ें :  संवेदनहीन सरकारों ने मासूमों को मरने के लिए छोड़ा, हमारी सरकार ने उन्हें बेहतर जीवन दिया, वंचितों को दिलाया अधिकार: मुख्यमंत्री

भोपाल की सड़कों और चौराहों पर लगे इन पोस्टर्स के जरिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आक्रोश जताया है. इस पोस्टर पर करनाल के विनय नरवाल और उनकी पत्नी की वह तस्वीर छपी है, जिसे देखकर सभी दहशत में आ गए थे. पहलगाम में जब आतंकियों ने विनय नरवाल को गोली मार दी थी और उनकी पत्नी उनके बगल में बैठी थीं, वह तस्वीर हिन्दू संगठनों ने अपने पोस्टर के लिए इस्तेमाल की है.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य है सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य – मुख्यमंत्री साय

भोपाल बंद का हुआ था आह्वान
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भोपाल में 26 तारीख को विरोध दर्ज करते हुए भोपाल बंद का आह्वान किया गया था. शनिवार को आधे दिन के लिए बाजार बंद रखा गया था और सड़कों पर सन्नाटा पसरा था. केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी थीं.

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल और इंदौर-उज्जैन में पारा गिरा

इससे पहले दिवाली पर भी बजरंग दल ने एक विवादित पोस्टर लगाया था जिसमें लिखा था कि त्योहार का सामान हिन्दू भाइयों से ही खरीदें. 'अपना त्योहार अपनों से व्यवहार' टैगलाइन देकर बजरंग दल ने पोस्टर पर लिखा था कि दीपावली का सामना उन्हीं से खरीदें जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *