BALRAMPUR : पुलिस अधीक्षक ने किया रनहत चौकी का आकस्मिक निरीक्षण, चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

 

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 16 जून, 2023

 

बलरामपुर जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के द्वारा गुरुवार को नवीन पुलिस चौकी रनहत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव एवं आस पास क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश उनके द्वारा दिया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल एवं स्टाफ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  CG Job Breaking : पर्यवेक्षकों के 440 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

 

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने तथा ग्रामीणों को सायबर ठगी से बचाव के लिए जागरुकता बढ़ाने के निर्देश दिए। पिछले महीने ही यह पुलिस चौकी अस्तित्व में आया है यहां ASi योगेन्द्र जायसवाल को प्रथम चौकी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी मिली है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment