रविवार सुबह करीब 5 बजे बक्सवाहा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक ड्राइवर की जान चली गई। गढ़ोई और भड़ाटोर के बीच स्थित ड्राइवर ढाबे के सामने तेज रफ्तार कंटेनर और आइशर ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें कंटेनर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान लाखन सिंह (46 वर्ष) पिता बलदेव सिंह ठाकुर, निवासी थाना सोजना, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसका शव बुरी तरह केबिन में फंस गया था।
प्रत्यक्षदर्शी प्रत्यक्षदर्शी बाबू सिंह लोधी, नीरज लोधी और संदीप यादव ने टक्कर की आवाज सुनते ही घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल पुलिस को सूचना दी और बचाव में जुट गए। जब शव निकालने में असफलता मिली तो दिनेश यादव की जेसीबी मशीन मौके पर बुलाई गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर चालक के शव को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आइशर चालक हादसे के बाद फरार
हादसे में शामिल कंटेनर (यूपी 94Aटी 0179) दमोह-जबलपुर मार्ग से बकस्वाहा की ओर आ रहा था, जबकि आईसर (एमपी 06जी 3672) छतरपुर की ओर से हीरापुर मार्ग से गुजर रहा था। ढाबे के पास हुई सीधी भिड़ंत में कंटेनर चकनाचूर हो गया। इस भीषण टक्कर के बाद आईसर का चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
थाना बक्सवाहा एसआई महेश पांडे ने बताया कि हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आइशर ड्राइवर और क्लीनर की तलाश की जा रही है, मामला दर्ज कर जांच जारी है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com