Breaking
14 Nov 2026, Sat

8वां वेतन आयोग: जनवरी 2026 की बजाय लागू हो सकता है FY27 में, अब 13% या 30‑34% तक हो सकती है सैलरी वृद्धि?

नई दिल्ली

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने का बेसब्री से इंतजार है. उम्‍मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग के लागू होने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में शानदार ग्रोथ देखी जा सकती है, जिसे लेकर अब एक रिपोर्ट सामने आई है. इसमें 8th Pay Commission कब लागू होगा और इसके तहत सैलरी में कितना इजाफा होगा? इन सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं. कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ये रिपोर्ट जारी की है. 

8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी
कोटक इंस्‍टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 8वां वेतन आयोग 2026 के आखिरी या 2027 की शुरुआत में लागू हो सकता है. सरकार फिलहाल इसके लिए टर्म ऑफ रेफरेंस तय कर रही है और अभी आयोग का गठन होना बाकी है. सरकार ने अभी तक इसके अध्‍यक्ष के बारे में भी खुलासा नहीं किया है. उम्‍मीद की जा रही है कि जल्‍द ही इनका ऐलान हो सकता है. 

ये भी पढ़ें :  एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री सारंग ने किया

कितनी बढ़ सकती है सैलरी? 
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 8वें वेतन आयोग के तहत एक बड़ी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 30 से 34 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. नए Pay Commission के तहत न्‍यूनतम बेसिक वेतन 18000 रुपये से बढ़कर लगभग 30,000 रुपये हो सकता है. फिटमेंट फैक्‍टर को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि यह करीब 1.8 रहने का अनुमान है, जो कर्मचारियों को वास्‍तव‍िक तौर पर 13 फीसदी का फायदा देगा. 

ये भी पढ़ें :  अलीगढ़ से सीधे घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, हाईलेवल मीटिंग के बाद ताबड़तोड़ एक्शन

कितना खर्च पर होगा असर? 
कोटक इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग का असर GDP पर 0.6 से 0.8 फीसदी तक हो सकता है. इससे सरकार पर 2.4 से 3.2 लाख करोड़ रुपये का एक्‍स्‍ट्रा बोझ बढ़ सकता है. वेतन में बढ़ोतरी के साथ ही ऑटोमोबाइल, कंज्‍युमर और अन्‍य कंजप्‍शन जैसे सेक्‍टर्स में डिमांड बढ़ सकती है, क्‍योंकि सैलरी बढ़ने से कर्मचारियों द्वारा खर्च करने की क्षमता में भी इजाफा होगा. 

ये भी पढ़ें :  सावधान! तूफान की रफ्तार 75KM तक, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

बचत और निवेश पर भी असर 
कोटक के मुताबिक, वेतन बढ़ने के साथ ही सेविंग और निवेश में भी इजाफा होगा. खासक इक्विटी, डिपॉजिट और अन्‍य निवेश में 1 से 1.5 लाख करोड़ रुपये तक की एक्‍स्‍ट्रा बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं सैलरी बढ़ने से करीब 33 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और ज्‍यादा संख्‍या में पेंशनर्स को फायदा होगा. इसमें भी ग्रेड सी के ज्‍यादातर कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *