Breaking
23 Nov 2026, Mon

उर्फी जावेद ने किया रिलेशनशिप कन्फर्म, बोलीं- मैंने उसके लिए उसकी शादी तुड़वा दी!

मुंबई

अपने बिंदास अंदाज और स्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरने वालीं उर्फी जावेद इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी ने खुलासा किया है कि वह किसे डेट कर रही हैं और उनका बॉयफ्रेंड कहां रहता है। उर्फी जावेद ने यह भी बताया कि वह अपनी इस लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे मेनटेन करती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनमें और बॉयफ्रेंड में जमीन-आसमान का फर्क है।

उर्फी जावेद ने 'मैशेबल इंडिया' को दिए इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह अभी कमिटेड हैं और दिल्ली के रहने वाले एक लड़के को डेट कर रही हैं।

ये भी पढ़ें :  अक्षय तृतीया से पहले शनि का बड़ा बदलाव, करियर-धन में फायदा

उर्फी जावेद ने बॉयफ्रेंड के बारे में कहा, 'वो यहां नहीं है। वो दिल्ली का है। मेरे बॉयफ्रेंड की हाइट 6 फुट 4 इंच है। कितना ही लॉन्ग डिस्टेंस है। दो घंटे की फ्लाइट होती है। हर वीकेंड मैं वहां उससे मिलने पहुंच जाती हूं। वहां पर पपाराजी आ गए तो वो भाग गया।'

उर्फी जावेद ने बताया शर्मीला है उनका बॉयफ्रेंड
उर्फी जावेद ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड शर्मीला है, और इंस्टाग्राम पर भी कोई पोस्ट नहीं करता। उसकी सोशल मीडिया में कोई दिलचस्पी नहीं है, जबकि वह खुद सोशल मीडिया को काफी पसंद करती हैं।

उर्फी जावेद बोलीं- मैंने बॉयफ्रेंड की शादी तुड़वा दीं
उर्फी जावेद ने फिर बताया कि वह बॉयफ्रेंड से कहां मिली थीं। उन्होंने पहली मुलाकात को इत्तेफाक बताया। वह बोलीं, 'संयोगवश कहीं मिल गई थी। हम बस एक ही समय एक जगह पर थे। उसकी शादी की बात कहीं और चल रही थी, अरेंज मैरिज। मैंने शादी तुड़वा दी उसकी, लेकिन उसका कुछ फाइनल नहीं हुआ था, वो बस मिलने गया था।'

ये भी पढ़ें :  15 या 16 मई? जानें कब है ज्येष्ठ अमावस्या, क्यों मानी जाती है पापों से मुक्ति दिलाने वाली तिथि

पहले पारस कलनावत को डेट कर रही थीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद पहले 'अनुपमा' फेम पारस कलनावत को डेट कर रही थीं, पर 2017 में उनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात और प्यार टीवी शो 'मेरी दुर्गा' के सेट पर हुआ था। हालांकि, अब पारस कलनावत और उर्फी जावेद अच्छे दोस्त हैं और अतीत को भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  अशनूर कौर ने टुकटुक पर एक दिलचस्प बचाव कहानी साझा की

उर्फी जावेद का करियर
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो उर्फी जावेद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इसके बाद वह 'बिग बॉस OTT' से चर्चा में आई थीं। बाद में उन्होंने कुछ इवेंट्स किए। हाल ही वह करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। वह 'कसौटी जिंदगी की 2', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रही हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *