Breaking
21 Nov 2026, Sat

बड़ी ख़बर : CM विष्णुदेव करेंगे हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा..भोरमदेव मंदिर पहुँच कर करेंगे महादेव के दर्शन


केशरीनंदन तिवारी, न्यूज़ राइटर, कवर्धा, 4 अगस्त 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर आना प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय हैलीकॉप्टर से लगभग 7 बजे भोरमदेव पहुँचेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहेंगे। हैलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पवित्र सावन मासमें पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन करेंगे। इसके बादभोरमदेव बाबा का विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना करेंगे। पूजा अर्चनाजलाभिषेक के बाद लगभग 8 से 8:30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सीधे कवर्धा स्थित ऐतिहासिकपँचमुखी बूढ़ा महादेव पहुँचेंगे और यहां भी विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक पूजा–अर्चना करेंगे।

ये भी पढ़ें :  संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : CM साय

सावन का पवित्र माह चल रहा है। इस पूरे माह कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहितमध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्वस्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग मेंजलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है।

ये भी पढ़ें :  किसानों के लिए खुशखुबरी : सरकार की इस योजना से मिलेंगे प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रुपए तक, करना होगा ये काम….

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *