Breaking
20 Nov 2026, Fri

ब्रह्मास्त्र बनाम सुदर्शन चक्र बनाम त्रिशूल: कौन है सबसे शक्तिशाली दिव्य अस्त्र?

ब्रह्मा, विष्णु और महेश हिंदू धर्म के तीन मुख्य देवता हैं. इन तीनों को त्रिमूर्ति कहा जाता है. ब्रह्मा जी को जगत का रचयिता, श्री हरि विष्णु को पालनकर्ता और महेश यानी भगवान शिव को जगत का संहारक माना गया है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मा जी ने इस जगत की रचना की है. भगवान श्रीहरि विष्णु जगत का पालन करते हैं. इसी तरह शिव जी को जगत का संहार करने वाला कहा गया है. तीनों ही देवताओं के पास अपने-अपने अस्त्र- शस्त्र हैं. तीनों देवाताओं के अस्त्र- शस्त्र बहुत शक्तिशाली हैं.

ये भी पढ़ें :  फिल्म से निकाले गए डायरेक्टर ने रचा इतिहास, बनाए 9000 करोड़ कमाने वाले ब्लॉकबस्टर

ब्रह्मा जी के पास ब्रह्मास्त्र है. भगवान श्रीहरि विष्णु के पास सुदर्शन चक्र और शिवजी के पास त्रिशूल है. ये तीनों ही अस्त्र अपने आप में बहुत शक्तिशाली बताए जाते हैं, क्योंकि ये तीनों अस्त्र त्रिमूर्ति के अधीन हैं. मान्यताओं के अनुसार, इन तीनों अस्त्र पर तीनों देवताओं का अधिकार है, लेकिन कई बार लोगों के मन में ये जानने की इच्छा होती है कि ब्रह्मास्त्र, सुदर्शन चक्र और त्रिशूल में सबसे शक्तिशाली कौन सा अस्त्र है? आइए इस बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें :  रकुल प्रीत सिंह ने काशी विश्वनाथ के दर पर टेका मत्था, गंगा आरती का बनीं हिस्सा

ब्रह्मास्त्र- धर्म शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्मास्त्र के निर्माता स्वंय ब्रह्मा जी माने जाते हैं. ब्रह्मास्त्र बहुत शक्तिशाली अस्त्र माना जाता है. शक्तिशाली होने के साथ-साथ ये अस्त्र बहुत ही दिव्य और विनाशकारी भी माना जाता है. ब्रह्मास्त्र अचूक अस्त्र है. इस अस्त्र को सिर्फ मंत्रों द्वारा ही सक्रिय किया जा सकता है.

सुदर्शन चक्र- इसकी बात करें तो इसे भगवान विष्णु धारण करते हैं, लेकिन उन्हें ये अस्त्र भगवान शिव ने उनकी घोर तपस्या से प्रसन्न होकर उनको प्रदान किया था. धार्मिक ग्रंथों में सुदर्शन चक्र की उत्पत्ति का संबंध महादेव की तीसरी आंख से जोड़ा जाता है. सुदर्शन चक्र भी एक अचूक अस्त्र है, जिसे कोई काट नहीं सकता.

ये भी पढ़ें :  हैकर्स के निशाने पर आईं श्रुति हासन, हैक हुआ एक्स अकाउंट

त्रिशूल- मान्यताओं के अनुसार, महादेव ने खुद त्रिशूल का निर्माण किया था. त्रिशूल सबसे दिव्य और अजेय अस्त्र कहा जाता है. इसका वार कभी खाली नहीं जाता है. इसका उपयोग भगवान शिव और माता पार्वती ही कर सकते हैं.

इन तीनों ही अस्त्रों की अपनी शक्ति है. तीनों ही अत्यंत विनाशकारी है, लेकिन कई मान्यताओं में त्रिशूल को सबसे घातक और विनाशकारी बताया गया है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *