Breaking
13 Nov 2026, Fri

सैफ अली खान ने भोपाल की शाही ज़मीन पर कोर्ट में जीती बड़ी लड़ाई, 16 एकड़ के दावेदारों को झटका

भोपाल 

 भोपाल की एक स्थानीय अदालत ने जमीन विवाद के एक चर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए अभिनेता सैफ अली खान, उनकी मां शर्मिला टैगोर, बहन सोहा अली खान और भोपाल के पूर्व शाही परिवार के अन्य कानूनी उत्तराधिकारियों के पक्ष में फैसला दिया है. अदालत ने 16.62 एकड़ की कीमती जमीन पर मालिकाना हक को चुनौती देने वाली सिविल याचिका को खारिज कर दिया.

किस जमीन को लेकर था पूरा विवाद

यह विवाद हुज़ूर तहसील के नयापुरा इलाके में स्थित 16.62 एकड़ जमीन को लेकर था. इस जमीन को कभी भोपाल रियासत के शाही परिवार से जुड़ा माना जाता रहा है. मामले में नयापुरा के तीन स्थानीय निवासियों ने दावा किया था कि यह जमीन उनके पिता स्वर्गीय वकील अहमद को 1936 में भोपाल के अंतिम नवाब हामिदुल्लाह खान ने “इनायत” यानी उपहार के रूप में दी थी.

ये भी पढ़ें :  शहीद गौतम के परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दावेदारों का क्या था कहना

वादियों का कहना था कि उनके पिता और उनके पूर्वजों ने रियासत काल में नवाब की सेवाएं की थीं, जिसके बदले यह जमीन उन्हें दी गई. उन्होंने पुराने राजस्व रिकॉर्ड, जमीन पर लगातार कब्जे, कमरे बनवाने, केयरटेकर रखने और कुछ हिस्से दूसरों को रहने के लिए देने जैसे तर्क कोर्ट में पेश किए. उनका दावा था कि वे सालों से इस जमीन का इस्तेमाल और देखरेख करते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  जानापाव में बनेगा भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कोर्ट ने क्यों खारिज किया दावा

अदालत ने अपने आदेश में साफ कहा कि वादी कथित “इनायत” को पुख्ता सबूतों के साथ साबित नहीं कर सके. कोर्ट ने यह भी माना कि जमीन का उल्लेख 1949 में भारत सरकार के साथ हुए भोपाल मर्जर एग्रीमेंट में मंसूर अली खान पटौदी की निजी संपत्ति के रूप में किया गया था. यही नहीं, कोर्ट रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि पारिवारिक बंटवारे के बाद 12.62 एकड़ जमीन 1998 में पटौदी परिवार द्वारा एक बिल्डर को बेची जा चुकी थी, जो इस मुकदमे के दाखिल होने से पहले की बात है.

शाही परिवार को बड़ी राहत

अदालत के इस फैसले से सैफ अली खान और उनका परिवार न सिर्फ कानूनी रूप से मजबूत स्थिति में आ गया है, बल्कि वर्षों पुराने इस विवाद पर भी विराम लग गया है. यह फैसला भोपाल की शाही संपत्तियों से जुड़े अन्य मामलों में भी एक अहम नज़ीर माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें :  कैलिफोर्निया के केमिकल प्लांट में रिसाव, 40,000 लोगों को तुरंत खाली कराया गया

क्यों अहम है यह फैसला

भोपाल जैसे शहर में जहां जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहां शाही परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर अक्सर विवाद सामने आते रहे हैं. इस फैसले ने साफ कर दिया कि केवल पुराने रिकॉर्ड या दावे काफी नहीं होते, बल्कि ठोस कानूनी सबूत ही मालिकाना हक तय करते हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *