Breaking
21 Nov 2026, Sat

एमपी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा

भोपाल

 माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। मंडल की ओर से गुरुवार को जारी समय-सारिणी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

वहीं इस बार मुख्य के साथ द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। मंडल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। प्रायोगिक परीक्षाएं भी तय अवधि में नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए आवंटित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित अवधि में आयोजित की जाएंगी। 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच कराई जाएंगी। मंडल ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में एक फरवरी से 19 मार्च के बीच संचालित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  बैरागढ़ में सेना के मेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख ठगे, इंग्‍लैंड के नंबर से आया था वाट्सएप लिंक

12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से होगी शुरू

12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज की परीक्षा होगी। 18 फरवरी को उर्दू व मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पेपर होंगे।

हिंदी की परीक्षा 23 फरवरी, अंग्रेजी 26 फरवरी, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस 1 मार्च, समाजशास्त्र 3 मार्च, भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय 4 मार्च, जीव विज्ञान 8 मार्च, राजनीति शास्त्र 11 मार्च, रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय 13 मार्च और गणित 16 मार्च को होगा। अंतिम चरण में 17 और 19 मार्च को विभिन्न व्यावसायिक व वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होंगी।

ये भी पढ़ें :  मप्र सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट पॉलिटिक्स का अगला पड़ाव सिंग्रामपुर

10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से होगी शुरू

10वीं की मुख्य परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर के पेपर से होगी। 25 फरवरी को एनएसक्यूएफ के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। इसके बाद 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

ये भी पढ़ें :  जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिये खेत पर जाली लगाने का आधा खर्च सरकार वहन करेगी

10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 जून से होंगी शुरू

12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 जून से 30 जून 2027 तक चलेगी। इसमें 11 जून को इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, 15 जून को समाजशास्त्र, 16 जून को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन समेत अन्य विषय और 19 जून को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

वहीं 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 30 जून 2027 तक चलेगी। इसमें 15 जून को अंग्रेजी, 18 जून को गणित, 19 जून को उर्दू, 21 जून को भाषा एवं अन्य विषय, 23 जून को एनएसक्यूएफ व एआई, 24 जून को संस्कृत, 26 जून को विज्ञान, 28 जून को हिंदी और 30 जून को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *