गणित को खेल-खेल में रोचक और आसान बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने ग्राम बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का उदघाटन किया
बोरलाय
गणित केवल कठिन सवालों और बड़ी-बड़ी संख्याओं का नाम नहीं है। गणित हमारे चारों ओर है, घड़ी में समय देखने से लेकर बाजार में सामान खरीदने तक। यदि हम गणित को खेल, पहेलियों, रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से सीखें, तो यह बहुत आसान और मजेदार बन सकता है। शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोरलाय स्कूल की बालिकाओं से मैथ्स पार्क में बनाए गए मॉडल की प्रशंसा करते हुए मॉडल के बारे में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं ने भी उत्सुकता के साथ बनाए गए हर मॉडल को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक के विद्यालय में 6.27 लाख रुपए की राशि से बच्चों में गणित के प्रति जागरूकता एवं खेल-खेल में सीखने के उद्देश्य से एक मैथ्स पार्क बनाया गया है। जिसमें बीज गणित, अंक गणित एवं त्रिकोणमिति के कुल 19 मॉडल बनाए गए हैं।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com