Breaking
21 Nov 2026, Sat

बीजेपी से इस्तीफे के बाद राहुल गांधी पर बरसे शहजाद पूनावाला, कसा तंज

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। अब उन्होंने एक बार फिर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है। दरअसल उन्होंने एक पुरानी डिबेट के दौरान की वीडियो शेयर की।

बुधवार को वीडियो शेयर करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा, 'मैं राजीव गांधी का हमेशा आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा, राजीव गांधी ने हमें राहुल गांधी दिया, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पीएम मोदी 2014, 2019, और 2024 में प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा, 'वह आगे भी 2029 में पीएम बनें।'

'राजीव गांधी मेरी तरह मोदी के समर्थक'
शहजाद पूनावाला ने कहा, 'इसलिए, राजीव गांधी जी भी मेरी तरह ही मोदी जी के सबसे बड़े समर्थक हैं।'

ये भी पढ़ें :  मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजस्थान रिफाइनरी की लागत में संशोधन, 79,459 करोड़ रुपये में पूरा होगा प्रोजेक्ट

बीजेपी से शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा
17 अक्टूबर को शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से त्यागपत्र देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बेहद विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ मैंने एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकार किया जाए। मैं उस मार्गदर्शन, प्यार, सम्मान और मंच के लिए हमेशा आभारी रहूंगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं व पूरे संघ परिवार ने मुझे दिया और मुझ पर भरोसा जताया।'

रानी अवंतीबाई लोधी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर सीएम ने किया माल्यार्पण, कांग्रेस पर भी बरसे
शहजाद पूनावाला ने आगे लिखा, 'किसी अन्य देश या किसी अन्य पार्टी में मेरे जैसी कहानी, एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की कहानी, शायद ही संभव हो पाती। हालांकि मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व जिम्मेदारी से विदा ले रहा हूं, जिसे मैं बहुत प्यार करता था। हमारा मिशन और विजन 'वीजी और एमआईजीए' (विकसित भारत और मेक इंडिया ग्रेट अगेन) भारत के अब तक के सबसे महान नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक जोश और जुनून के साथ जारी रहेगा।'

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

नितिन नवीन को लिखे लेटर में क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भेजे इस्तीफे में कहा, "कृपया इस पत्र को 30 जुलाई 2026 के मेरे पिछले पत्र के सिलसिले में पढ़ें, जिसमें मैंने जरूरी आर्थिक और व्यक्तिगत हालात के कारण भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के इस्तीफा देने की पेशकश की थी। यह मेरे लिए अत्यंत भावुक करने वाला था कि पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंकार कर दिया और मुझसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। हालांकि, दीर्घ विचार-विमर्श और गंभीर मनन के बाद, मैंने अंतिम निर्णय लिया है कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लेना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं, जिन व्यक्तियों के बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है, उन्होंने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है।"

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *