Breaking
20 Nov 2026, Fri

AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस में हुईं शामिल

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी को शनिवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ AAP छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई एक नेता ऐसा है जो अपने विचारों को खुलकर सामने रखने से डरता नहीं है, तो वह राहुल गांधी हैं। मैंने देखा है कि वह आज ऐसे इकलौते नेता हैं, जिन्होंने कैमरों के सामने आंसू नहीं बहाए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह बेहद दृढ़ हैं। मैंने देखा है कि किस तरह उन्हें अपमानित किया गया और उन्हें कमजोर करने के लिए पूरी व्यवस्था को उनके खिलाफ लगा दिया गया। इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस डटे रहे। उनकी प्रामाणिकता ही उनकी आत्मा है। मैंने देखा कि इस पार्टी में भी एक आत्मा है, जो मुझे दूसरी पार्टियों में नजर नहीं आई। और मैं यह बात अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर कह रही हूं।

ये भी पढ़ें :  राज्यसभा चुनाव में सियासी गणित तेज, कांग्रेस के पास सिर्फ 4 विधायक ज्यादा; BJP खेल बिगाड़ने में जुटी

आम आदमी पार्टी को लेकर क्या कहा?
इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को लेकर भी बयान दिया। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एक समय कहा जाता था कि आम आदमी पार्टी सरकारी बंगला या कार नहीं लेगी। लेकिन बाद में निजी यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल होने लगा और ऐसी स्थिति में मेरे लिए उन चीजों का बचाव करना मुश्किल हो गया, जिनका बचाव किया ही नहीं जा सकता था।

ये भी पढ़ें :  छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अभाविप जिला कोरिया की टीम ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी बैकुंठपुर को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैंने तब अपनी एक सीमा तय कर ली, जब मैंने देखा कि आम आदमी पार्टी, जिसने एक समय बड़ी क्षमता और बुद्धिमत्ता वाले लोगों को आकर्षित किया था, अब उन्हें अपने साथ बनाए रखने में सक्षम नहीं है। अब किन लोगों को पार्टी में लाया जा रहा है? ऐसे नए लोगों को, जिन्होंने बूथ स्तर तक पर काम नहीं किया है, राजस्थान से लाकर पंजाब में बड़े पद दिए जा रहे हैं और उन्हें बंगले और गाड़ियां दी जा रही हैं। आखिर मैं कब तक ऐसी चीजों का बचाव करती रहूंगी, जिनका बचाव करना संभव नहीं है?

ये भी पढ़ें :  यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 7 सितंबर से शुरू होगा मिशन 2027 का होमवर्क

प्रियंका ने कहा कि मैंने यह भी देखा है कि राहुल गांधी लगातार ‘गद्दार ज्ञानेश कुमार’ के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने हम सभी को इस मुद्दे के बारे में जागरूक किया है। हमें जनता को यह बताना होगा कि उनके अनुसार हमारा एकमात्र वोट देने का अधिकार ज्ञानेश कुमार द्वारा छीना जा रहा है और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाते में डाला जा रहा है। इसे रोकना होगा।

उन्होंने कहा कि इसलिए अब हम सभी को साथ आकर कांग्रेस और राहुल गांधी का समर्थन करना चाहिए, ताकि भारत के विचार को जीवित रखने के लिए उनकी इस लड़ाई का समर्थन किया जा सके।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *