Breaking
25 Nov 2026, Wed

दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में पायलट पर हमला, इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

 तेल अवीव
 दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमानी सह-पायलट द्वारा कैप्टन मच्छर पर जानलेवा हमले की जांच के दौरान इजरायल के परिवहन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में आने वाले विदेशी विमानों के पायलटों की बैकग्राउंड चेक करना उसका काम नहीं है, ऐसी उड़ानें कभी भी 100 प्रतिशत सुरक्षित नहीं हो सकतीं

इजरायली ब्राडकास्टर कान के अनुसार, परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने कहा कि चालक दल के सदस्यों की पहचान और उनकी जांच करने का काम सुरक्षा अधिकारियों का है, न कि परिवहन मंत्रालय का। मंत्रालय के सुरक्षा विभाग ने मीडिया को बताया कि विदेशों में उनके अपने कर्मचारी तैनात नहीं होते जो हर व्यक्ति की जांच कर सकें।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी के ऐलान से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1100 अंक बढ़ा

विभाग के एक प्रतिनिधि के अनुसार, सुरक्षा के मामले में कुछ भी 100 प्रतिशत तय नहीं होता और मंत्रालय यह गारंटी नहीं दे सकता कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी या विदेशी एयरलाइनों की उड़ानें पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी।

इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक के आरोप
इजरायली मीडिया आउटलेट चैनल 12 के अनुसार, इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट पर उन देशों के पायलटों के प्रवेश पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं, जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं।

अब्राहम समझौते के तहत ऐसे देशों के पायलटों के इजरायल में उड़ान भरने पर प्रतिबंध है जिन्होंने यहूदियों के देश को औपचारिक मान्यता नहीं दी है।

ये भी पढ़ें :  Balrampur : अत्यंत गरीब आदिवासी ने दुर्घटना में गंवाई पैर... इलाज के लिए खा रहा है दर-दर की ठोकर, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

ओमान ने इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, फिर भी जांच में यह खुलासा हुआ कि पिछले कुछ वर्षों में दर्जनों ओमानी पायलट फ्लाईदुबई की उड़ानों से तेल अवीव आ चुके थे, क्योंकि इजरायल ने इसकी निगरानी का जिम्मा खुद संभालने के बजाय एयरलाइनों के भरोसे छोड़ दिया था।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हवा में क्या हुआ था?
दुबई से तेल अवीव जा रही इस उड़ान में ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने भारतीय मूल के मुख्य कैप्टन स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। विमान पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान बोइंग 737 विमान 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फीट नीचे गिर गया था।

ये भी पढ़ें :  CG Budget Session : विपक्ष ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और खेलो इंडिया के आयोजन का मुद्दा उठाया, खेल मंत्री को घेरा

आवाज सुनकर यात्रियों और केबिन क्रू ने कॉकपिट में घुसकर आरोपी सह-पायलट पर काबू पाया। इसके बाद उसी विमान में मौजूद फ्लाईदुबई के दूसरे पायलटों ने 170 से अधिक यात्रियों और चालक दल से भरे विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) इस मामले की आतंकी हमले के रूप में जांच कर रहा है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *