Breaking
26 Nov 2026, Thu

BJP विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा बांध बनने के बाद लेंगे राजनीतिक संन्यास

सागर

जिले के रहली क्षेत्र से नौ बार के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है। बहेल स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह में भार्गव ने कहा कि कोपरा सिंचाई परियोजना का बांध बनवाने के बाद वे राजनीति छोड़ देंगे। उनके इस बयान ने क्षेत्र में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें :  ट्विशा केस में CBI का शिकंजा कसता गया, गिरिबाला सिंह और समर्थ को जेल से नहीं मिली राहत

नौरादेही टाइगर रिजर्व के कारण 957.16 करोड़ रुपये पहुंची लागत

दरअसल, रहली क्षेत्र में प्रस्तावित कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना को चार अक्टूबर 2018 को प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमिपूजन भी किया था। तब परियोजना की लागत 292.38 करोड़ रुपये थी और 9,990 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया था।

लेकिन वर्ष 2023 में नौरादेही अभयारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद वन भूमि से जुड़ी अड़चन आई। परियोजना के दायरे में आने वाली 268 हेक्टेयर वन भूमि के एवज में विभाग को करीब 400 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति देनी है। निजी जमीनों के भू-अर्जन का खर्च जुड़ने से पुनरीक्षित लागत 957.16 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसके लिए कैबिनेट और साधिकार समिति की मंजूरी जरूरी है।

ये भी पढ़ें :  प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने लॉन्च किया हर घर जल ऑनलाइन फीडबैक मॉड्यूल

2028 का विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत

बांध पूरा होने में पांच साल से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 2028 का विधानसभा चुनाव भार्गव ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने के बाद बांध के दायरे में आने वाली वन भूमि का मुआवजा 15 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर पहुंच गया है। प्रोजेक्ट शासन स्तर पर लंबित है। इसे समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *