Breaking
15 Nov 2026, Sun

मऊगंज में लुंगी वाला SI, रिपोर्ट लिखाने आई महिला को डांटकर भगाया, IG का ऐक्शन

मऊगंज

 मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सब-इंस्पेक्टर लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान थाने पहुंची महिला को उसने डांटकर थाने से भगा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी ने दरोगा को लाइन अटैच कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश सरकार ने पांच साल में 110.88 करोड़ रुपये में 101 सरकारी संपत्तियां बेच दीं

 दरअसल, यह पूरा मामला हनुमना थाना क्षेत्र हटा पुलिस चौकी का 24 अक्टूबर की शाम बताया जा रहा है। सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल ने महिला को डांटकर भगा दिया था। जिसका वीडियो पास में खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया और वायरल कर दिया।
उप निरीक्षक को लाइन अटैच

ये भी पढ़ें :  नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को भी मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान

रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक साकेत पांडे ने हटा चौकी प्रभारी बृहस्पति पटेल का वीडियो वायरल होने के बाद ड्यूटी लाइन अटैच कर दिया है। इस पूरे की मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं।
पहले भी सुर्खियों में रहे हैं उप निरीक्षक

यह कोई पहला मामला नहीं है। जब सहायक उप निरीक्षक बृहस्पति पटेल सुर्खियों में आए हैं। जब वह पहले पिपराही चौकी प्रभारी थे। तब नोटों की गड्डियां गिनते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तब उन्हें रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक रहे नवनीत भसीन ने निलंबित कर दिया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *