Breaking
13 Nov 2026, Fri

धार के चार बच्चों की गुजरात के अमरेली जिले में कार के अंदर दम घुटने से मौत

धार

धार के रहने वाले 4 बच्चों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को गुजरात के अमरेली जिले के रंधीय गांव में हुआ, जबकि मामले की जानकारी रविवार को हुई। ये चारों बच्चे एक ही परिवार के थे और धार के टांडा थाना क्षेत्र के खनीअंबा के रहने वाले थे। इनके माता-पिता मजदूरी करने गुजरात गए थे, बच्चे भी अपने पिता के साथ गुजरात गए हुए थे।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में मध्यप्रदेश के उद्यानिकी उत्पादों की धूम, ODOP और GI उत्पादों ने बनाई राष्ट्रीय पहचान

खेलते हुए कार में घुस गए थे बच्चे
शनिवार को ग्राम खनीअंबा निवासी सोबलिया नामक मजदूर के बच्चे कार के अंदर खेलते हुए घुस गए थे। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बच्चों ने कार का गेट अंदर से बंद कर लिया। जिससे कार अंदर से लॉक हो गई और पर्याप्त वेंटिलेशन न होने के कारण बच्चों का दम घुट गया।

यह हादसा रात में हुआ, इस दर्दनाक घटना का पता रविवार की सुबह तब चला जब बच्चों के पिता काम से वापस लौटे। बच्चों को ढूंढ़ने के दौरान उनकी निगाह कार के अंदर गई, जहां वे मृत पाए गए। हादसे में मारे गए सोबलिया दो बेटे और दो बेटियां है। जिनकी उम्र दो से सात साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि यह कार खेत मालिक की थी, जिसके यहां सोबलिया और उनका परिवार मजदूरी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान के धौलपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और टैम्पो के टकराने पर 12 लोगों की मौत

अमरेली पुलिस के अनुसार बच्चों की मृत्यु दम घुटने से हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना से धार जिले के ग्राम खनीअंबा में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के नाम -सात वर्षीय सुनीता, पांच वर्षीय सावित्री, तीन वर्षीय कार्तिक और दो वर्षीय विष्णु है। ये चारों बच्चे मूल रूप से धार जिले के टांडा थाने के ग्राम खनीअंबा के रहने वाले है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *