Breaking
16 Nov 2026, Mon

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, 01 मार्च, 2023

बागेश्वर धाम के महंत पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने रविवार को एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की बात को दोहराया है। टीकमगढ़ में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा है कि हिंदुओं के बाप में दम होगा तो हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान में 125 बार संशोधन हो चुका है, तो एक बार हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भी संशोधन किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब देश के अन्य जाति और संप्रदाय के लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं है। भारत एक बार हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाए तो देश में सांप्रदायिक झगड़े बंद हो जाएंगे। साथ ही प्रत्येक युवा मंदिरों में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करे। उन्होंने कहा कि देश के सांप्रदायिक झगड़ों को बंद करने का प्रयास करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  ‘पोस्टर फाड़ सकते हो, लेकिन लोगों के दिल से कैसे निकालोगे’ : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

वहीं इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख और कई मौकों पर जहर उगल चुके तौकीर रजा का कहना है कि भिवानी में 16 फरवरी 2023 को घटना हुई थी, लेकिन हम लोग चुपचाप थे। हमारे बच्चों पर झूठा इल्जाम लगाया गया और उनका कत्ल किया गया। जब बैठकों और महापंचायत में ही आरोपियों का साथ दिया जाए, तो हमें लगता है कि ये हत्याएँ और मॉब लिंचिंग सामान्य हो गई हैं।

ये भी पढ़ें :  आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक बार फिर बड़ा ऐक्शन लेने की तैयारी में

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सामाजिक समरसता लाने के लिए बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक पैदल यात्रा निकालेंगे। यात्रा का एकमात्र उद्देश्य समाज और देश में सामाजिक समरसता का भाव पैदा करना रहेगा।

उमा भारती की ओर से चलाए जा रहे शराबबंदी अभियान के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश में शराब का विक्रय बंद होना चाहिए। उन्होंने उमा भारती के अभियान का समर्थन करते हुए कथाओं के माध्यम से लोगों से नशे की लत से दूर रहने की बात कही।

ये भी पढ़ें :  घर वापसी : बागेश्वर धाम में 220 धर्म से भटके हिंदुओ की घर वापसी, पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये बड़ी बात....

बीते कुछ दिनों में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज पर जातिवाद, जमीन हड़पने सहित कई आरोप लगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि लोग बराबरी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं गीदड़ नहीं जो डर जाऊं। विरोधियों के लिए उन्होंने कहा कि तुम अपनी जलन बरकरार रखो, मैं अपना जलवा बरकरार रखूंगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *