Breaking
21 Nov 2026, Sat

खरगोन में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहे

खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए कवायदें शुरु हो गई हैं। सड़क चौड़ीकरण के साथ के साथ सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका अमले ने बिस्टान रोड स्थित पीजी कॉलेज के सामने नर्सरी के लिए आरक्षित जगह पर तारफेसिंग हटाकर जगह समतल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  भोपाल से रायपुर अब सिर्फ 6-7 घंटे में! 6-लेन एक्सप्रेसवे से सागर-जबलपुर-मंडला तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

 इस पर नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने बताया कि जनसंख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए हुए सड़क चौड़ीकरण की जरुरत है। इसी को देखते हुए पीजी कॉलेज के सामने स्थित नर्सरी को हटाते हुए सड़क चौड़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए योजना बनाई है। इसके अलावा शहर के अन्य मुख्य मार्गो पर अभी अतिक्रमण चिन्हित किया है।

ये भी पढ़ें :  रीवा अमहिया मार्ग चौड़ीकरण की तैयारी, 165 अतिक्रमणकारियों को मिला नोटिस, सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक कार्रवाई

इधर, डायवर्सन रोड पर बढ़ते हुए यातायात दबाव और हादसों को देखते हुए प्रशासन ने आरती टॉकीज के सामने सड़क पर डिवाइडर के बीच क्रॉसिंग कट को डिवाइडर से बंद किया है। इससे मार्ग एकांकी हो गया है। इस बदलाव के कारण व्यापारियों ने आपत्ति दर्ज कराई और मार्ग खोलने की मांग की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *