Breaking
14 Nov 2026, Sat

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव ने ली बैठक, सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा

भोपाल
प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा की अध्यक्षता में खरीदी कार्य के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें :  भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 का संशोधित कार्यक्रम किया जारी

मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने बैठक में खरीफ कृषि उपज की समीक्षा करते हुए सोयाबीन खरीदी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजस्व विभाग को गिरदावरी का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुविधाजनक रूप से करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें :  कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्र सम्मेलन

बैठक में निर्णय लिया गया है कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी की एजेंसी मार्कफेड होगी तथा भंडारण की व्यवस्था स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और बारदाना की व्यवस्था मार्कफेड द्वारा की जायेगी। किसानों से फेयर एवरेज क्वालिटी (एफएक्यू) की सोयाबीन खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि खरीदी के दौरान केंद्रों पर किसानों को सुविधाजनक सुविधाएं और वातावरण दिया जाए।

ये भी पढ़ें :  सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु से लोगों को बचाने मिशन मोड में करें कार्य, मुख्य सचिव जैन ने दिए निर्देश

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *