Breaking
20 Nov 2026, Fri

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पिछले वर्ष लगभग 1800 करोड़ रुपए का बासमती हुआ निर्यात
रायसेन के किसान फलों और सब्जियों की खेती भी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं
बीज से लेकर बाजार तक सरकार किसानों के साथ हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली किया संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रायसेन के किसानों की मेहनत 'ग्लोबल मार्केट' में धूम मचा रही है। यहां के बासमती चावल की डिमांड आज दुनिया के 47 देशों में है। पिछले वर्ष लगभग 1800 करोड़ रुपये का बासमती निर्यात हुआ है। दुनिया रायसेन को सांची, भीमबेटका और भोजपुर से ही नहीं बल्कि बासमती और गेहूं के स्वाद से भी जानने लगी है। यह भी प्रसन्नता विषय है कि रायसेन के किसान पारंपरिक फसलों से हटकर अब बड़े पैमाने पर फलों और सब्जियों की खेती भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा तथा अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  Good News: भारत की रफ्तार बरकरार! वर्ल्ड बैंक ने बताया दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था

किसानों के खेत हमारे लिए देवस्थल और उनका दाना-दाना प्रसाद के समान है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले समय में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का लाभ रायसेन को मिलने जा रहा है, जिससे सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी होगी। किसानों के खेत हमारे लिए देवस्थल और उनका दाना-दाना हमारे लिए प्रसाद के समान है। बीज से लेकर बाजार तक सरकार किसानों के साथ है। किसानों को बिना किसी ब्याज के जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता रहेगा। ऋण चुकाने के लिए पूरे एक साल का समय मिलेगा। सहकारी खातों की पुरानी गड़बड़ियां दूर कर हजारों किसानों को ऋण और योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। मूंग और उड़द का उपार्जन जारी है। एमएसपी और बोनस के साथ रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा गया है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है, हरियाणा को दलालों के हवाले कर दिया था

किसानों को प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जोड़ा जा रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जोड़ा जा रहा है। हम फूड पार्क, कोल्ड चेन एवं कृषि प्रसंस्करण अवसंरचना के विस्तार से कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन मजबूत कर रहे हैं। तकनीक, नवाचार से उत्पादन और किसान आमदनी बढ़ाने के प्रयास जारी है। दुग्ध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। हर जिले में एक आधुनिक 'मत्स्य हैचरी' विकसित की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर बड़ा कदम: CM मोहन यादव ने तीन चीतों को जंगल में किया रिलीज

विकसित हो रही सड़क परियोजनाओं का लाभ, रायसेन जिले को मिलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से अपील की है कि खेती की जमीन को किसी को न बेचें। उन्होंने कहा कि भोपाल के आस-पास विकसित हो रही सड़क परियोजनाओं का लाभ, रायसेन जिले को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में संचालित गतिविधियों का हर संभव लाभ उठाने का कृषकों से आहवान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पूर्वमंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *