Breaking
13 Nov 2026, Fri

Chhattisgarh : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा कल, भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में महिला वोटर्स को करेंगी आकर्षित

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 20 सितंबर, 2023

रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार यानी कल छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में विराट “महिला समृद्धि सम्मेलन” को संबोधित करेंगी। यहां लाखों महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कांग्रेस के सीनियर और जूनियर नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  BJP का प्रदर्शन : आम लोगों के मुद्दों पर BJP का प्रदर्शन...प्रवास से कार्यकर्ताओं को बूस्ट करने और प्रदर्शनों से सरकार के विरुद्ध माहौल बनाते नज़र आए BJP नेता..जीएस मिश्रा बोले-'गरीबों का छत छीन लिया इस सरकार ने...'

इस बार के विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इसी को ध्यान में रखकर भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन कराया जा रहा है। प्रियंका गांधी भिलाई में महिला वोटर्स को लेकर बड़ा एलान भी कर सकती हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने वाली हैं। अब चौथी बार बलौदाबाजार में भरोसे का सम्मेलन कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसे लेकर कार्यक्रम तय होगा।

ये भी पढ़ें :  मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव है भोजली : सीएम भूपेश बघेल

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं, किसानों, आदिवासियों और गाँव-गरीब के विकास का बेहतरीन मॉडल पेश किया है। छत्तीसगढ़ में आज गांव अर्थव्यवस्था का केंद्र बन गये हैं और महिलाएं विभिन्न योजनाओं के ज़रिए इसमें सबसे प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *