Breaking
20 Nov 2026, Fri

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: तेहरान में फ्यूल डिपो पर एयरस्ट्राइक, जोरदार धमाकों से मचा हड़कंप

नई दिल्ली
ईरान की राजधानी तेहरान में पांच फ्यूल डिपो को निशाना बनाया गया। इजरायल की तरफ से किए गए हवाई हमलों में तेहरान में बड़े धमाके हुए। इसके कारण धुएं के ऊंचे गुबार देखे गए। इजरायल की सेना ने कन्फर्म किया है कि उनकी एयरफोर्स ने तेहरान में फ्यूल स्टोरेज की जगहों पर हमला किया है। इजरायल ने कहा है कि उनका मकसद ईरान की सेना को उनका इस्तेमाल करने से रोकना है। हालांकि ईरान ने धमाकों और आग की पुष्टि तो की है, लेकिन कहा है कि उसके फ्यूल रिजर्व सुरक्षित हैं।
 
धमाकों से लगी बड़ी आग
दरअसल इजरायल के लड़ाकू विमानों ने तेहरान और उसके आस-पास कई ऑयल डिपो पर हमला किया। इससे बड़ी आग लग गई और आसमान में काले धुएं फैल गया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें आग देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  अफ़ीम वाला हुआ अरेस्ट… अफीम के साथ पंजाब का अंतर्राज्यीय आरोपी हुआ गिरफ़्तार, पंजाब का रहने वाला है आरोपी

इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है, जिसें दो तेल टैंकर ड्राइवर भी शामिल हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट ने तेल डिपो में धमाकों के बाद हवा में टॉक्सिन निकलने की वजह से तेहरान में एसिड रेन की चेतावनी दी है। एजेंसी ने कहा है कि धमाकों की वजह से हवा में जहरीले हाइड्रोकार्बन कंपाउंड, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड की काफी मात्रा निकली है।

ये भी पढ़ें :  मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में आज बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट किया

आग पर पाया गया काबू
फ्यूल टैंक में हुए धमाकों से आस-पास के शहरों को भी हिला दिया। सड़क पर लीक हो रहे फ्यूल से आग बहती हुई दिख रही थी। इमरजेंसी क्रू ने आग पर काबू पाने के लिए रात भर काम किया। ईरान ने बताया कि 5 जगहों पर हमला हुआ है, जिसमें 4 स्टोरेज डिपो और एक पेट्रोलियम प्रोडक्ट ट्रांसपोर्ट सेंटर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  Atiq Ahmed News : अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक अन्य शूटर भी ढेर

अधिकारियों ने कहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान को कम करने के लिए फ्यूल डिस्ट्रीब्यूशन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हवा में फ्यूल की गंध महसूस हो रही थी। बता दें कि इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान पर लगभग 3400 हमले किए हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *