Breaking
14 Nov 2026, Sat

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

 नशे से दूरी, है जरुरी, अभियान के अंतर्गत अयोध्यानगर पुलिस की जनजागरूकता के साथ साथ लगातार अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करों पर कार्रवाई।

 आरोपी  झुग्गी बस्ती में अवैध शराब खपाने के लिए कर रहा था शराब तस्करी।

 भोपाल 
            पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान अंतर्गत जन जागरूकता के साथ साथ अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है। 

ये भी पढ़ें :  इंदौर यातायात पुलिस ने ड्रोन की मदद से एक दिन में 25 से अधिक चालान काटे

              उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) द्वारा अभियान चलाकर मादक पदार्थें के तस्करो पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए आरोपी मो. समीर को एक्सेस वाहन सहित अवैध 54 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की  ।

घटनाकाविवरणः– वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना पर थाना अयोध्यानगर नगर क्षेत्र की मल्टियो एवं झुग्गी बस्तियो मे हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रतिबंध लगाने के लिये थाना प्रभारी अयोध्यनगर नगर द्वारार एक टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरो को सक्रिय किया गया , मुखबिर सूचना  पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.07.2026 को एक्सेस गाडी पर काले रंग के एक बडे बैग मे अबैध शराब लेकर जा रहे आरोपी मोह. समीर खान पिता मोह. सलीम खान उम्र-19 साल नि. रोशनपुरा झुग्गी थाना अरेरा हिल्स भोपाल को अबैध देशी शराब 7 पेटी और तस्करी मे प्रयुक्त गाडी एक्सेस सहित गिरफ्तार किया गया। 

ये भी पढ़ें :  इंदौर में त्योहार आते ही ट्रैफिक जाम, देर रात उतरे अधिकारी, 33 हजार के चालान कटे

जप्तमाल– 300 क्वाटर देशी मदिरा मसाला एवं एक्सेस वाहन कुल कीमत लगभग 165000/-

आरोपीः– 1. मोह. समीर खान पिता मोह. सलीम खान उम्र-19 साल नि.झुग्गी न.1/28 गली न.01 रोशनपुरा थाना अरेरा हिल्स भोपाल 

शिक्षा- 08 वीं
व्यवसाय- प्राईवेट काम  

आपराधिक रिकार्डः- (1) अप.क्र. 348/2026  धारा 34(2) आबकारी एक्ट  थाना थाना अयोध्यानगर  भोपाल

ये भी पढ़ें :  मऊगंज में लुंगी वाला SI, रिपोर्ट लिखाने आई महिला को डांटकर भगाया, IG का ऐक्शन

     
सराहनीयभूमिका
–थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे,उनि सुदील देशमुख,उनि.विजय सिंह कर्चुरी, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर.3330 अतुल सिंह ,प्रआर.2233 रूपेश जादौन, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, म.प्रआर 3838 शेरूनिया चौटेले,मप्रआर.1706 रोशनी जैन,आर.334 हतेन्द्र सगर,आर.3514 राजेश अन्नोटिया की सराहनीय भूमिका रही ।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *