Breaking
13 Nov 2026, Fri

‘रंग दे बसंती’ से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन

'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन

बंदूक की जगह ब्रश, डर की जगह डायलॉग है अभियान की मूल भावना

11 अगस्त को प्रयागराज में माफिया-आपराधिक तत्वों के विरोध से होगी अभियान की शुरुआत

14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अभियान गीत ‘डर से आज़ादी’ होगा लॉन्च

लखनऊ
स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच देने और माफिया राज व भय की संस्कृति फैलाने वालों के खिलाफ सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से ‘रंग दे बसंती’ अभियान शुरू किया जा रहा है। #RangDeBasanti और #WohDarBhoolnaNahi थीम के तहत 11 से 14 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न शहरों में कविता, कला, संगीत और संवाद के माध्यम से युवा रचनात्मकता के साथ अपनी बात रखेंगे।

ये भी पढ़ें :  नीतीश कटारा केस के दोषी विकास यादव की शादी, 52 साल के दूल्हे और 30 की दुल्हन हर्षिका यादव

युवा संगठन 'रंग दे बसंती' के इस अभियान का उद्देश्य डर और दबाव की संस्कृति को नकारते हुए युवाओं को अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और संवाद का मंच उपलब्ध कराना है। इसकी मूल भावना 'बंदूक की जगह ब्रश, डर की जगह डायलॉग' है। जहां सड़क पर भीड़ जुटाने के बजाय रचनात्मकता और युवाओं की आवाज को केंद्र में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय बाल रंग के आयोजन से मध्यप्रदेश देशभर में होता है गौरवान्वित

11 अगस्त को काव्यात्मक विरोध से होगी अभियान की शुरुआत
प्रदेशव्यापी इस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को प्रयागराज में आपराधिक संस्कृति फैलाने वालों के काव्यात्मक विरोध से होगी। विश्वविद्यालय परिसर में युवा कवियों की प्रस्तुति के जरिए माफिया राज और गुंडाराज के खिलाफ रचनात्मक संदेश दिया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त को लखनऊ में ग्रैफिटी वॉल का आयोजन होगा। जहां शहर के कलाकार माफिया के प्रभाव पर आधारित सार्वजनिक भित्ति चित्रों की लाइव पेंटिंग करेंगे। इसके जरिए कला को सामाजिक अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  यूपी में गंगा का रौद्र रूप: कई जिलों में पानी खतरे के निशान से ऊपर, गांव डूबने का संकट

14 अगस्त को रैप, संगीत व डिजिटल कला का होगा समागम
लखनऊ के बाद 13 अगस्त को मुजफ्फरनगर में कॉमिक वितरण एवं संवाद कार्यक्रम होगा। सांप्रदायिक सद्भाव पर आधारित कॉमिक का वितरण किया जाएगा और स्कूलों में युवाओं के साथ संवाद सत्र आयोजित होंगे। 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अभियान गीत ‘डर से आज़ादी’ को प्रदेश स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ रैप, संगीत और डिजिटल कला का समागम होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *