Breaking
14 Nov 2026, Sat

सीएम हेल्पलाइन बनी समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त जरिया

रायपुर

राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए शुरू की गई ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ प्रदेशवासियों के लिए बेहद उपयोगी और प्रभावी साबित हो रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से वर्षों या महीनों से अटके काम अब कुछ ही दिनों में पूरे हो रहे हैं।

दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिली मुक्ति
     
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवकट्टा के निवासी केवल राम अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी जब काम नहीं बना, तो उन्होंने परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय का बड़ा फैसला: घर बैठे मिलेंगे राजस्व रिकॉर्ड, इसी महीने लॉन्च होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

शिकायत दर्ज होते ही एक्शन मोड में आया प्रशासन
       
सीएम हेल्पलाइन में मामला दर्ज होते ही संबंधित विभाग तुरंत हरकत में आया। जिला ई-गवर्नेंस के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ नगरपालिका स्थित आधार सेवा केंद्र के माध्यम से सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई व प्रक्रिया पूरी की गई और केवल राम के बेटे का आधार कार्ड आसानी से बनकर तैयार हो गया।

ये भी पढ़ें :  बस्तर की ग्रामीण महिलाओं ने रक्षाबंधन पर बिखेरी अपनी हुनर

लाभार्थी ने जताया शासन का आभार
     
अपनी समस्या का समयबद्ध निराकरण होने पर केवल राम ने राहत की सांस ली और खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की बदौलत उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है। उन्होंने इस पारदर्शी और त्वरित व्यवस्था के लिए राज्य शासन व स्थानीय प्रशासन का दिल से आभार जताया।

ये भी पढ़ें :  मुख्‍यमंत्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन व्यवस्था में अधिकारियों को सख्‍त नियम बनाने के निर्देश दिए

24X7 उपलब्ध है सहायता
      
 उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली के तहत आम नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप तथा व्हाट्सएप जैसे मल्टी-चैनल माध्यमों से 24 घंटे में कभी भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों की तकनीक- आधारित मॉनिटरिंग की जाती है, जिससे पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन सुनिश्चित हो रहा है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *