Breaking
20 Nov 2026, Fri

Hapur News: शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भागने का आरोप

हापुड़ 

यूपी के हापुड़ जिले में शादी के अगले ही दिन नवविवाहिता सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई. पीड़ित दूल्हे विनोद ने रामपुर स्थित एक मंदिर में पंडित के कहने पर शादी की थी. शादी के बाद वह अपनी पत्नी को गांव ले आया, जहां देर रात मौका पाकर वह सारा सामान समेटकर रफूचक्कर हो गई। 

पूरा मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव का है. घटना के सामने आने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुल्हन और शादी से जुड़े लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें :  2026 में 25 जुलाई से 20 नवंबर तक नहीं होंगी शादियां, फरवरी में सबसे अधिक मुहूर्त, शुक्र ग्रह का उदय

मंदिर के पंडित ने कराई थी शादी

पीड़ित विनोद ने बताया कि दो-तीन महीने पहले उसकी मुलाकात रामपुर के एक मंदिर के पंडितजी से हुई थी. पंडितजी के माध्यम से ही शादी तय हुई थी और लड़की की मां को एक लाख रुपये नगद दिए गए थे. रामपुर के मंदिर में शादी संपन्न होने के बाद विनोद अपनी पत्नी को घर ले आया था। 

ये भी पढ़ें :  यूपी-बिहार : बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी 27 लाख की अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

देर रात जेवर लेकर हुई रफूचक्कर
नवविवाहिता अपने ससुराल में केवल एक रात और एक दिन ही रुकी. दूसरी रात जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी दुल्हन मौका देखकर घर से निकल गई. वह पहने हुए सोने-चांदी के सारे जेवर और घर में रखे रुपये पैसे समेटकर ले गई. सुबह परिजनों को घटना का पता चला। 

ये भी पढ़ें :  81 लाख कैश, 25 तोला सोना: मामा ने भांजे की शादी में भरा 1 करोड़ 61 लाख का मायरा

सीसीटीवी में कैद हुई लुटेरी दुल्हन
दुल्हन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. जांच के दौरान इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लुटेरी दुल्हन तेज कदमों से जाती हुई दिखाई दे रही है. पुलिस अब सीसीटीवी और बिचौलियों के आधार पर दुल्हन की तलाश में जुटी है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *