Breaking
16 Nov 2026, Mon

काशी महाश्मशान में रंग-गुलाल संग चिता भस्म से खेली जाती है होली, ऐसे हुई थी परंपरा की शुरुआत….

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, 02 मार्च, 2023

 

भारत में होली का त्योहार भिन्न- भिन्न रूपों में कई दिनों तक मनाया जाता है। इसी कड़ी में हम बात करेंगे काशी की भस्म होली की आज हम आपको बताएंगे की काशी-बनारस में रंगों वाली होली के साथ साथ चिता की भस्म होली कैसे खेली जाती है और क्या है इसका महत्व? क्यों खेली जाती है भस्म आरती? चलिए अपने इस रिपोर्ट के ज़रिए आपको बताते हैं काशी-बनारस की भस्म होली का रहस्य।

यू तो होली रंगो का त्योहार है लेकिन लेकिन अलग अलग जगहों पर भाषा और परंपरा के लिहाज से इसके रंग-रूप बदल जाते हैं। उद्देश्य तो होली ही होता है लेकिन इसके रूप बदल जाते हैं। दरअसल बनारस के काशी में भस्म यानी शमशान में चिता की राख से होली खेली जाती है। जी हां, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की भस्म होली की परंपरा है। जिसे ‘मसाने की होली’ के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस होली की शुरुआत भगवान शिव शंकर ने की थी।

ये भी पढ़ें :  Sawan 2023 : 19 साल बाद सावन में खास संयोग.... 59 दिनों का होगा पवित्र महीना, सोमवारी के ये चार व्रत ही होंगे मान्य

पौराणिक मान्यताएं

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव मां पार्वती का गौना कराने के बाद उन्हें काशी लेकर आए थे। लेकिन वे श्मशान में बसने वाले भूत, प्रेत, पिशाच, यक्ष गन्धर्व, किन्नर और दूसरे जीव-जंतुओं के साथ ये खुशी नहीं मना पाए थे। तब उन्होंने दूसरे दिन काशी के मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर चिता की भस्म से होली अपने गणों संग रंग-गुलाल के साथ खेली थी। जो कि ‘मसाने की होली’ के नाम से प्रसिद्ध है। तब से ही इस प्रथा की शुरुआत मानी जाती है।

ये भी पढ़ें :  CHAITRA NAVRATRI 2023 : नवरात्रि में ना करें इन 5 चीजों का सेवन, खंडित हो सकता है व्रत, ध्यान रखें ये बातें

धधकती चिताओं के भस्म से खेली जाती है होली

बनारस यानी काशी देश का इकलौता शहर है जहां रंग और अबीर-गुलाल के अलावा धधकती चिताओं के बीच चिता भस्म की होली खेली जाती है। चिता भस्म की होली पर बाबा विश्वनाथ के भक्त जमकर झूमते हैं। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट हर हर महादेव के जयघोष गुंज उठता है। अलबेला नजारा होता है जब देवाधिदेव महादेव के भक्त चिता भस्म की होली खेलते हैं।

ये भी पढ़ें :  सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर, सुकमा-छिंदगढ़ और कोण्डागांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण और भूमिपूजन 

भस्म होली का रहस्य

मान्यता है कि मोक्ष की नगरी काशी में भगवान शिव स्वयं तारक मंत्र देते हैं। होली पर चिता की भस्म को अबीर और गुलाल संग शिव को अर्पण कर एक दूसरे को लगाते हैं और सुख, समृद्धि, वैभव संग शिव का आशीर्वाद पाते हैं। काशी में मसाने की होली विचित्र और अनूठी मानी जाती है और इस बात का संदेश देती है कि शिव ही अंतिम सत्य हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *